Xiaomi Mijia Air Purifier 5 Pro लॉन्च हुआ 6 लेयर फिल्टर सिस्टम के साथ, जानें कीमत

यह प्रति मिनट 13,333 लीटर साफ हवा दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 09:28 IST
ख़ास बातें
  • यह प्रति मिनट 13,333 लीटर साफ हवा दे सकता है।
  • इसमें डुअल फैन सिस्टम दिया गया है।
  • यह इससे पहले आए Mijia Air Purifier 5 का सक्सेसर है।

Xiaomi ने लेटेस्ट एयर प्यूरीफायर Mijia Air Purifier 5 Pro लॉन्च किया है।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi ने अपना लेटेस्ट एयर प्यूरीफायर Mijia Air Purifier 5 Pro लॉन्च किया है। यह इससे पहले आए Mijia Air Purifier 5 का सक्सेसर है। इसमें डुअल फैन सिस्टम दिया गया है। यह प्रति मिनट 13,333 लीटर साफ हवा दे सकता है। कंपनी ने क्षमता के बारे में दावा किया है कि यह 3 मिनट के भीतर ही घर, ऑफिस, शॉप आदि की हवा को बदल सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खासियतों के बारे में। 
 

Xiaomi Mijia Air Purifier 5 Pro Price

Mijia Air Purifier 5 Pro की कीमत 2499 युआन (via) (लगभग 29,200 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसे चीन की मार्केट में पेश किया है। 
Advertisement
 

Xiaomi Mijia Air Purifier 5 Pro Specifications

Mijia Air Purifier 5 Pro में डुअल फैन सिस्टम दिया गया है। यह प्रति मिनट 13,333 लीटर साफ हवा दे सकता है। कंपनी ने क्षमता के बारे में दावा किया है कि यह 3 मिनट के भीतर ही घर, ऑफिस, शॉप आदि की हवा को बदल सकता है। यानी कि यह बड़े स्पेस में बहुत जल्द ही हवा को ताजा कर सकता है। इसमें 1050 m³/h CADR पार्टिकल्स डिलीवर करने की क्षमता है। डिवाइस में 6 लेयर वाला फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है। इसकी मदद से यह बैक्टीरिया, फॉर्मेल्डिहाइड, धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म कर सकता है। 

कंपनी के अनुसार इसमें CADR of 720 m³/h फॉर्मेल्डिहाइड सपोर्ट है। यह चीन के नेशनल स्टैंडर्ड से 8 गुना ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर सकता है। इस कारण यह हानिकारक गैसों जैसे फॉर्मेल्डिहाइड और TVOC आदि को घर से बाहर निकाल फेंक सकता है। इसमें एंटी बैक्टिरियल और डी-ऑडराइजिंग फिल्टर्स लगे हैं। यह H1N1 फ्लू वायरस, और EV71 आंतों के वायरस जैसे अन्य कई वायरस को 99.99% तक हटा सकता है। 
Advertisement

Mijia Air Purifier 5 Pro में स्मार्ट कनेक्टिविटी दी गई है। यह Mijia App और XiaoAI वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। इसमें एक बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है जिसमें यह एयर क्वालिटी और डिवाइस स्टेटस को साफ तौर पर दिखाता है। यह लो-नॉइज में चलता है। इसमें स्लीप मोड भी दिया गया है। इसमें बॉटम में पहिए भी लगे हैं जिनकी मदद से इसे एक जगह से दूसरी में बहुत ही आसानी से ले जाया जा सकता है। इसके टॉप को कंपनी ने सील किया है ताकि इसके अंदर डस्ट आदि न जा सके और यह लम्बे समय तक टिकाऊ बना रहे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.