Xiaomi ने Desktop Speaker Pro Set किया लॉन्च, 10W के ड्राइवर के साथ जबरदस्त बेस का दावा! जानें कीमत

Desktop Speaker Pro Set में 10W के दो रेसट्रैक ड्राइवर लगे हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2026 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Desktop Speaker Pro Set में 10W के दो रेसट्रैक ड्राइवर लगे हैं।
  • यह 60Hz तक फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करता है।
  • यह स्पीकर USB, Bluetooth 5.3 की मदद से कनेक्ट हो सकता है।

Desktop Speaker Pro Set में 10W के दो रेसट्रैक ड्राइवर लगे हैं

Xiaomi ने नया स्पीकर Desktop Speaker Pro Set लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। खासतौर पर यह स्पीकर डेस्कटॉप यूजर्स को बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। Desktop Speaker Pro Set में 10W के दो रेसट्रैक ड्राइवर लगे हैं जिनके साथ में पैसिव रेडिएटर मिलते हैं। ये मिलकर स्टीरियो फील्ड बनाते हैं। यह 53 डिग्री एंगल पर ऊपर की ओर सेट किया गया है जिससे सुनने वाले की तरफ सीधा साउंड पहुंचता है। कंपनी ने इसके साथ वायरलेस सबवूफर भी दिए हैं। यह 60Hz तक फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Desktop Speaker Pro Set Price

Desktop Speaker Pro Set की कीमत 139 SGD (लगभग 10,000 रुपये) है। फिलहाल शाओमी ने इसे सिंगापुर की मार्केट में लॉन्च किया है। सिंगापुर में इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Desktop Speaker Pro Set Features

स्पीकर का मेन यूनिट और सबवूफर लो-लेटेंसी 2.4Ghz वायरलैस लिंक की मदद से कनेक्ट होते हैं। ऑडियो प्रोसेसिंग के लिए डीएसपी सिस्टम दिया गया है जिसमें फुल डिजिटल सिग्नल चेन और एम्प्लिफायर दिया गया है। यह कम नॉइज और हाई डाइनेमिक रेंज देता है। स्पीकर में कंपनी ने पांच इक्वेलाइजर मोड दिए हैं जिसमें म्यूजिक, बेस, वोकल्स, गेम और मूवी को शामिल किया गया है। चुने गए मोड के अनुसार सबवूफर भी अपने आप को एडजस्ट कर लेता है। यह 53 डिग्री एंगल पर ऊपर की ओर सेट किया गया है जिससे सुनने वाले की तरफ सीधा साउंड पहुंचता है। कंपनी ने इसके साथ वायरलेस सबवूफर भी दिए हैं। यह 60Hz तक फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करता है। 

यह स्पीकर USB, Bluetooth 5.3 की मदद से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा A2DP प्लेबैक और AUX इनपुट भी इसमें दिया गया है। यानी इसे कंप्युटर के अलावा स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ भी कनेक्ट आसानी से किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन 3.5mm माइक्रोफोन इनपुट लगा है जिससे कि एक्सटर्नल माइक्रोफोन भी इससे कनेक्ट किया जा सकता है। इसके डाइमेंशन 51.1 x 7.5 x 7.5cm हैं और वजन 960 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.