Xiaomi ने Type-C केबल के साथ लॉन्‍च किया 20000mAh का पावर बैंक, जानें कीमत

इंटीग्रेटेड केबल के साथ आने वाले Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh की कीमत यूरोपीय मार्केट में 22.99 यूरो (करीब 2,048 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2024 19:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने लॉन्‍च किया 20000mAh का पावर बैंक
  • इसके साथ इंटीग्रेट की गई है एक टाइप-सी केबल
  • एकसाथ 3 डिवाइसेज को कर सकता है चार्ज

इसमें USB-C और USB-A पोर्ट भी दिया गया है, जो एकसाथ काम कर सकता है।

Photo Credit: mi global

पोर्टेबल पावर सॉल्‍यूशंस की डिमांड खूब बढ़ रही है। आसान भाषा में बताएं तो ऐसे गैजेट्स जो आपकी डिवाइसेज को कभी भी चार्ज करने के लिए रेडी रहें। अब शाओमी (Xiaomi) ने यूरोप में 33W पावर बैंक लॉन्‍च किया है, जिसकी कैपिस‍िटी 20 हजार एमएएच (Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh) है। इसमें यूएसबी-सी केबल भी दी गई है। यह पावर बैंक इस साल चीन में भी पेश किया गया था और उन लोगों के लिए ऑप्‍शन बन सकता है, जो ट्रैवल करते हैं और उन्‍हें पावरबैंक की जरूरत होती है। 
 

Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh Price 

इंटीग्रेटेड केबल के साथ आने वाले Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh की कीमत यूरोपीय मार्केट में 22.99 यूरो (करीब 2,048 रुपये) है। 
Advertisement
 

Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh Features 

पावर बैंक की सबसे बड़ी यूएसपी होती है, उसकी कैपिसिटी। 20 हजार mAh क्षमता पर्याप्‍त होती है, अगर आप ट्रैवल पर हों। यानी यह आपकी कई सारी डिवाइसेज को फुल करने की ताकत रखता है। इंटीग्रेटेड यूएसबी-सी केबल होने से किसी एक्‍स्‍ट्रा कॉर्ड को रखने की जरूरत खत्‍म हो जाती है। 

इसमें USB-C और USB-A पोर्ट भी दिया गया है, जो एकसाथ काम कर सकता है। दावा है कि यह पावरबैंक एकसाथ तीन डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इस पावर बैंक की एक और खूबी इसकी फास्‍ट चार्जिंग क्षमता है। इसमें दी गई यूएसबी-सी केबल और यूएसबी-सी पोर्ट सपोर्ट करते हैं 33W के आउटपुट को। इससे फोन वगैरह फटाफट से फुल हो जाते हैं। 
Advertisement

उदाहरण के लिए यह पावर बैंक iPhone 15 Pro को सिर्फ 30 मिनट में 55 फीसदी चार्ज कर सकता है। इतनी ही देर में Xiaomi 13 Pro चार्ज हो जाता है 71 फीसदी। इससे यह उन लोगों के लिए अच्‍छा ऑप्‍शन बन सकता है, जो फास्‍ट चार्जिंग चाहते हैं। 

बात जब खुद को चार्ज करने की आती है, तो पावर बैंक 30W की स्‍पीड से फुल होता है और इसमें बची बैटरी का लेवल LED डिस्‍प्‍ले में पता चलता रहता है। दावा है कि सुरक्षा के मद्देनजर भी यह पावर बैंक उम्‍दा है। इसमें सेफ्टी की कई लेयर्स फॉलो की गई हैं। ओवर चार्जिंग के हालात में भी यह खुद को संभाल सकता है और डैमेज होने से बचा रहता है। हाई टेंपरेचर, शॉर्ट सर्किट्स जैसी परेशानियों से भी जूझ सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.