घर बैठे काम और लॉटरी के नाम पर भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन धोखाधड़ी: सर्वे

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 11 मार्च 2016 10:14 IST
भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन धोखाधड़ी इन तीन मामलों में होती है: पहली, घर बैठे काम (वर्क फ्रॉम होम), दूसरी लॉटरी और तीसरी नकली बैंक ईमेल से ठगी। एक सर्वेक्षण से यह जानकारी सामने आई है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि हालांकि लोगों में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन रोजाना ही ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।

नार्वे स्थित टेलीनॉर कंपनी द्वारा गुरुवार को जारी 'इंटरनेट ठगी' नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इंटरनेट का तेजी से विस्तार हो रहा है। उसी तेजी से ठग भी नए-नए शातिराना तरीकों से उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां चुरा रहे हैं।

टेलीनॉर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद मल्होत्रा ने कहा, "भारत में इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिस पर ध्यान देने की जरूरत है और हम अपने ग्राहकों की इंटरनेट सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"

'वर्क फ्रॉम होम' (घर बैठे काम) धोखाधड़ी के तहत उपभोक्ता को कभी भुगतान नहीं मिलता है। यहां तक विभिन्न बहानों से उन्हीं से रकम ऐंठ ली जाती है। इसमें या तो कोई काम शुरू करने के नाम पर ऑनलाइन धन वसूल लिया जाता है या फिर कंप्यूटर पर घर बैठे काम कराया जाता है और बदले में कुछ भी भुगतान नहीं किया जाता है।
Advertisement

सर्वेक्षण में शामिल एक चौथाई लोगों ने कहा कि वे 'लॉटरी ठगी' के शिकार हुए हैं। इसमें उपभोक्ताओं को बड़ी रकम इनाम में मिलने की बात कही जाती है और कस्टम फीस या अन्य किसी बहाने से ठग अपने खातों में रकम डालने को कहते हैं। इस तरह इनाम तो मिलता नहीं और अपने पास के पैसे भी लोग डुबा बैठते हैं।
Advertisement

भारत में ऑनलाइन ठगी के कारण प्रति व्यक्ति वित्तीय हानि का आंकड़ा 8,19,000 रुपये का है जबकि एशिया के देशों का औसत आंकड़ा 6,81,070 रुपये है।

इस सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 50 फीसदी लोगों का मानना था कि लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। वहीं, 60 फीसदी लोगों का कहना था कि यह जिम्मेदारी वेबसाइट की है।
Advertisement

हालांकि कुल मिलाकर 80 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि ऑनलाइन खतरों से बचने की जिम्मेदारी खुद अपनी है। उन्होंने कहा कि धोखेबाजों और ठगों को जेल भेजा जाना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.