Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी

Whirlpool Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के साथ नई टेक्नोलॉजी पेश हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2026 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Whirlpool ने Luxuriem 4 डोर फ्रिज रेंज के साथ नई टेक्नोलॉजी पेश की है।
  • Whirlpool Luxuriem 4 Door रेफ्रिजरेटर में 6th सेंस एआई दिया गया है।
  • Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज में कंपनी का खास आईफ्रेश सेंसर इंजन है।

Whirlpool Luxuriem 4 Door Refrigerator की कैपेसिटी 654 लीटर है।

Photo Credit: Whirlpool

Whirlpool ने आज भारत में अपने Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के साथ नई टेक्नोलॉजी को पेश किया है। यह फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी है जो कि कंपनी के 6th सेंस एआई पर बेस्ड है। कंपनी ने नए रेफ्रिजरेटर में इस टेक्नोलॉजी को खासतौर पर भारतीय रसोई को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इसके साथ आप आसानी से फ्रेश फलों और सब्जियों को अधिक मात्रा में रख सकते हैं और लंबे समय तक उनके खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यहां हम आपको Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Whirlpool Luxuriem 4 Door Refrigerator Price

Whirlpool Luxuriem 4 Door Refrigerator को 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर कैपेसिटी में उपलब्ध है। इस रेंज की भारत में शुरुआत 98,000 से होती है। इन रेफ्रिजरेटर्स को ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Luxuriem 4 डोर रेफ्रिजरेटर रेंज में कंपनी का खास आईफ्रेश सेंसर इंजन दिया गया है जो कि डायरेक्ट क्रिस्पर ड्रावर में दिया गया है। यह सेंसर से एथिलीन (फलों और सब्जियों के पुराने होने से निकलने वाली गैस) का पता लगाता है और उसकी ट्रैकिंग करता है। यह रेफ्रिजरेटर प्रति 10 सेकंड में क्रिस्पर ड्रावर में रखे हुए फलों और सब्जियों को एक्टिव तौर पर स्कैन करता है। जब सिस्टम को पता चलता है कि एथिलीन का लेवल बढ़ रहा है तो यह एक प्रोएक्टिव एलर्ट देता है, जिससे यूजर्स अपने सामान को चेक कर सकते हैं और समय रहते उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस टेक्नोलॉजी के साथ रेफ्रिजरेटर स्मार्ट हो जाता है और सिर्फ सामान को स्टोर करने के बजाय यूजर्स को यह बताता है कि उनके सामान (फलों और सब्जियों) के साथ क्या हो रहा है और अगर कुछ बदलाव होता है तो उन्हें अपडेट करता है।

अलग-अलग सब्जियों और फलों के हिसाब से डिजाइन
हर सब्जी या फल एक प्रकार से नहीं पकते हैं तो ऐसे में कंपनी ने फूड साइंटिस्ट के साथ मिलकर यह समझा है कि यह भारतीय मौसम और अलग-अलग फलों और सब्जियों के हिसाब से रिस्पॉन्स करता है। इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी सिर्फ डिटेक्शन तक ही सीमित नहीं है बल्कि कंपनी के 6th सेंस एआई पर बेस्ड टेक्नोलॉजी लगातार खुद सीखकर अपग्रेड करती है और हर फैमिली के  फूड का मैनेजमेंट करती है। अलर्ट आने पर ग्राहक सामान को चेक कर सकते हैं और नोटिफिकेशन को रीसेट कर सकते हैं। सिस्टम यूजर्स के  हिसाब से भविष्य के अलर्ट थ्रेशोल्ड को डायनामिक लेवल पर कैलिब्रेट करने के लिए फीडबैक दर्ज करता है।  यह लगातार मॉनिटर करता है, मल्टी प्रोड्यूस डिटेक्शन और एडेप्टिव एआई लर्निंग के साथ यूजर्स को अपने फूड पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  3. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  4. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  5. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  7. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  8. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  9. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  10. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.