Virat Kohli Deepfake Video : क्‍या विराट कोहली ने सट्टेबाजी ऐप में लगाया पैसा? वायरल हो रहा Video, देखें और जानें सच्‍चाई

Virat Kohli Deepfake Video : तमाम सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स में यह वीडियो शेयर हो रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 16:28 IST
ख़ास बातें
  • विराट कोहली का डीपफेक वीडियो वायरल
  • सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया जा रहा
  • एक नामी एंकर भी दिखाई दीं डीपफेक वीडियो में

पूरे वीडियो को इस तरह तैयार किया गया है जैसे वह असल में किसी न्‍यूज चैनल में प्रसारित हुआ हो।

Photo Credit: Video Grab

Virat Kohli Deepfake Video : डीपफेक वीडियोज आम लोगों से लेकर सरकार तक के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस तरह के वीडियोज में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी व्‍यक्ति को इस तरह दिखाया जाता है कि वह एकदम असली लगता है। डीपफेक का नया शिकार बनते हुए दिख रहे हैं क्रिकेटर विराट कोहली। उनसे जुड़ा एक वीडियो सट्टेबाजी ऐप (Betting Apps) को बढ़ावा दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने सट्टेबाजी में पैसा लगाकर फायदा कमाया।  

तमाम सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स में यह वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में एक नामी चैनल की एंकर यह बता रही हैं कि किस तरह विराट कोहली से सट्टेबाजी ऐप में पैसा लगाकर फायदा कमाया। एंकर के हवाले से दावा किया जाता है कि विराट कोहली ने तीन दिनों में 1 हजार से 81 हजार रुपये कमा लिए। फ‍िर उसी वीडियो में विराट कोहली को दिखाकर सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया जाता है। 
 

खास यह है कि पूरे वीडियो को इस तरह तैयार किया गया है जैसे वह असल में किसी न्‍यूज चैनल में प्रसारित हुआ हो। हालांकि यह सच्‍चाई नहीं है। वीडियो में दिख रहीं एंकर और क्रिकेटर विराट कोहली दोनों ही डीपफेक के जरिए तैयार किए गए हैं। लेकिन उनकी बॉडी लैंग्‍वेज और लिप्सिंग ऐसी है कि आम आदमी धोखा खा जाए। 
Advertisement

हालांकि बहुत ध्‍यान से देखने पर पता चलता है कि जिस तरह के शब्‍दों का इस्‍तेमाल विराट कर रहे हैं, वह लिखावट वाली हिंदी है। आम बोल चाल में हिंदी बोलने वाले भी उस तरह के शब्‍द इस्‍तेमाल नहीं करते। हम एक बार फ‍िर बता दें कि यह वीडियो पूरी तरह से फेक है। टीवी एंकर और विराट ने किसी भी सट्टेबाजी ऐप का प्रचार नहीं किया ना ही कोई इन्‍वेस्‍टमेंट कर पैसा कमाया। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.