UP Board Results 2025: आज यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं कक्षा के रिजल्ट, ऑनलाइन चेक करने का सबसे आसान तरीका

नतीजे आज दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 10:49 IST
ख़ास बातें
  • परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे।
  • लगभग 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स कर रहे नतीजों का इंतजार।
  • DigiLocker पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट।

यूपी बोर्ड के एग्जाम रिजल्ट आज घोषित होने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने जा रही है। परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। लगभग 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने स्कोर कार्ड शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं, जिसका तरीका हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 

UPMSP बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें ऑनलाइन चेक
Advertisement
UPMSP बोर्ड रिजल्ट आने में अब केवल कुछ ही घंटों का समय रह गया है। रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे घोषित हो जाएंगे। स्टूडेंट्स निम्न वेबसाइट्स पर जाकर अपने रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं- 
upmsp.edu.in 
upresults.nic.in

इसके अलावा स्टूडेंट्स NDTV के डेडिकेटेड पेज पर जाकर भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है- 
ndtv.com/education/results 

Advertisement
DigiLocker पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) पहली बार स्टूडेंट्स के लिए नई सुविधा लाई है। अगर स्टूडेंट्स डिजिटल मार्कशीट पाना चाहते हैं तो यह DigiLocker पर भी उपलब्ध होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के माध्यम से परिषद ने पुष्टि की है कि स्टूडेंट्स डिजिटल मार्कशीट को DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिन बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट की फिजिकल कॉपी भी प्रदान की जाएगी। ये प्रिंटेड मार्कशीट वाटर रसिस्टेंट और टियर प्रूफ होंगीं जो लम्बे समय तक सेफ रहेंगी और आसानी से खराब नहीं होंगी। 
Advertisement


डिजिटल मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड
Advertisement
कक्षा 10वीं के विद्यार्थी DigiLocker से अपनी मार्कशीट डिजिटल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नम्बर और डेट ऑफ बर्थ वहां पर भरना होगा। 

कक्षा 12वीं के विद्यार्थी भी DigiLocker से अपनी मार्कशीट डिजिटल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नम्बर और माता का नाम (mother's name) वहां पर भरना होगा। 

UP बोर्ड रिजल्ट SMS के माध्यम से ऐसे चेक करें
अगर आपके इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है तो स्टूडेंट SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
  • कक्षा 12वीं के विद्यार्थी: Type UP12<roll number>
  • कक्षा 10वीं के विद्यार्थी: Type UP10<roll number>
  • इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। जिसके बाद आपके नम्बर आपका रिजल्ट भेज दिया जाएगा। 

NDTV के स्पेशल पेज पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
विद्यार्थी NDTV एजुकेशन पेज पर विजिट कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है। 
ndtv.com/education/results
  • यहां पर जाकर आपको '10वीं के एग्जाम रिजल्ट 2025', या '12वीं के एग्जाम रिजल्ट 2025' के रूप में संबंधित लिंक दिखाई देंगे। 
  • इन पर क्लिक करके आप रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद अपना रोल नम्बर और पूछे गए अन्य डिटेल्स भर दें। 
  • जैसे Submit पर क्लिक करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.