45W चार्जिंग के साथ 10000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत

पावरबैंक के भीतर एक यूएसबी-सी केबल दी गई है। इसे सीधे डिवाइस में लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2026 09:04 IST
ख़ास बातें
  • पावरबैंक के भीतर 5000mAh के दो बैटरी सैल लगे हैं।
  • डिवाइस के डाइमेंशन 109 x 58.5 x 25.5mm हैं। इसका वजन 239 ग्राम है।
  • इसे Ugreen के मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है।

Ugreen PB610 पावरबैंक में 10 हजार mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है।

Photo Credit: Ugreen

Ugreen की ओर से नया पावरबैंक लॉन्च किया गया है जो 10,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह कंपनी का नया PB610 मॉडल है जो 45W फास्ट चार्जिंग करता है। पावरबैंक के भीतर एक यूएसबी-सी केबल दी गई है। इसे सीधे डिवाइस में लगाया जा सकता है। यानी यूजर को अलग से केबल लेकर चलने की जरूरत नहीं है। इसका खास फीचर इसमें मिलने वाला डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें 1.47 इंच का डिस्प्ले दिया है जिसमें डिवाइस संबंधी कई तरह की जानकारी देखी जा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में। 

Ugreen PB610 10000mAh 45W Power Bank Price

Ugreen PB610 10,000mAh 45W पावरबैंक की कीमत 199 युआन (लगभग 2800 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया है। इसे 26 मई से खरीदा जा सकेगा। 

Ugreen PB610 10000mAh 45W Power Bank Features

Ugreen PB610 पावरबैंक में 10 हजार mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 1.47 इंच का डिस्प्ले दिया है जिसमें रियल टाइम में जानकारी देखी जा सकती है। यह डिस्प्ले पावरबैंक का कुल आउटपुट, बैटरी का तापमान, शेष चार्जिंग, और बैटरी हेल्थ जैसी जानकारी दिखाता है। इसे Ugreen के मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। 

डिवाइस के डाइमेंशन 109 x 58.5 x 25.5mm हैं। इसका वजन 239 ग्राम है। पावरबैंक में बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल मिलती है। इस केबल को डिवाइस के लिए कैरी केबल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पावरबैंक के भीतर 5000mAh के दो बैटरी सैल लगे हैं। इसमें NTC टेम्परेचर कंट्रोल चिप भी लगी है जो हीट लेवल को मापती रहती है। चार्जिंग के दौरान यह किसी तरह की दुर्घटना होने से बचाती है। इसमें एक यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है। एक यूएसबी-ए पोर्ट दिया गया है। इसकी बिल्ट-इन यूएसबी केबल के माध्यम से 45W की अधिकतम आउटपुट मिल सकती है। USB-A पोर्ट के माध्यम से 22.5W की आउटपुट मिल सकती है। इसमें एक बार में तीन डिवाइसेज चार्ज हो सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  3. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  4. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  5. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  6. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  2. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  3. Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
  4. Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी
  5. Sony IER-M50 इन इयर मॉनिटर लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
  6. Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी
  7. Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
  8. Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
  9. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  10. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.