कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत

यह हैंड्स फ्री कॉलिंग कर सकता है। साथ ही ऑन-दि-गो चार्जिंग के काम भी आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2026 19:34 IST
ख़ास बातें
  • इसमें दो वायरलैस माइक लगे हैं।
  • इसमें 6 तरह के वॉइस इफेक्ट दिए गए हैं।
  • इसमें हैंड्स फ्री कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है।

UBON CH-285 में डुअल वायरलैस माइक्रोफोन दिए गये हैं। यह हैंड्स फ्री कॉलिंग कर सकता है।

देसी कंपनी UBON ने अपना नया कार मॉड्यूलेटर लॉन्च किया है जो सफर के दौरान म्यूजिक, मस्ती और एंटरटेनमेंट का मजा दे सकता है। कंपनी ने नया UBON CH-285 FM कार मॉड्यूलेटर पेश कर दिया है जो एक 2-in-1 डिवाइस है। यह डुअल वायरलैस माइक्रोफोन्स के साथ आता है। कार में सफर के दौरान यूजर इसके माध्यम से म्यूजिक सुन सकता है। केराओके का मजा ले सकता है, साथ ही हैंड्स फ्री कॉलिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। यानी बार-बार फोन उठाकर कॉल रिसीव करने का झंझट नहीं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

UBON CH-285 Price in India

UBON CH-285 टू-इन-वन FM कार मॉड्यूलेटर की कीमत 6,290 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

UBON CH-285 Features

 UBON CH-285 2-in-1 Party Drive FM Car Modulator एक ऐसा डिवाइस है जो कार में सफर के दौरान आपको म्यूजिक, केराओके, और FM का मजा दे सकता है। यानी आप स्वयं सफर कर रहे हों या परिवार-दोस्तों के साथ, यह डिवाइस आपके सफर में मनोरंजन का बेहतरीन साथी बन सकता है। इसमें डुअल वायरलैस माइक्रोफोन दिए गये हैं। यह हैंड्स फ्री कॉलिंग कर सकता है। साथ ही ऑन द गो चार्जिंग के काम भी आता है। 

खास फीचर्स 
RGB लाइट- इसमें रंग बिरंगी लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है जो आपकी कार में एक पार्टी जैसा माहौल बना सकती हैं। 

Advertisement

Dual Wireless Mic- इसमें दो वायरलैस माइक लगे हैं। अगर आप गाना गाने के शौकीन हैं तो केराओके ट्राई कर सकते हैं, और अगर मनोरंजन चाहिए तो म्यूजिक भी सुन सकते हैं। 

6 Voice Effects- इसमें 6 तरह के वॉइस इफेक्ट दिए गए हैं। यानी केराओके में अलग-अलग तरह की आवाजें निकलती हैं जो आपको मनोरंजन का नया एक्सपीरियंस देता है। 

Wireless Connectivity- संगत डिवाइसेज के साथ यह वायरलैस कनेक्टिविटी देता है। 

Advertisement

Hands-Free Calling- सफर के दौरान आपको बार बार अपना फोन उठाकर कॉल करने या रिसीव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें हैंड्स फ्री कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। ड्राइव के दौरान कॉलिंग करना बहुत ही सुविधाजनक हो जाता है। 

USB Support- इसमें 2 USB पोर्ट मिल जाते हैं और एक टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। यह सफर के दौरान मल्टीपल डिवाइसेज को चार्जिंग दे सकता है। 

FM Car Modulator- इसे कार के FM सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जा सकता है जिससे कि आप सफर के दौरान एफ एम म्यूजिक का भी मजा ले सकते हैं। 
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.