सिंगल चार्ज में 140Km रेंज वाले TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सेल्स में बनाया नया रिकॉर्ड

जुलाई 2021 से जून 2022 तक TVS iQube की सबसे ज्यादा सेल्स जून 2022 में हुई हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 17:47 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस साल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेग्मेंट में 1000 करोड़ का निवेश करेगी
  • TVS iQube की सबसे ज्यादा सेल्स जून 2022 में हुई हैं
  • स्कूटर के नए वर्जन को तीन वेरिएंट्स में इसी साल लॉन्च किया गया था

140km रेंज वाले 2022 TVS iQube को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर कस्टमर्स के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स सेग्मेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर खास फोकस कर रही हैं क्योंकि बढ़ती महंगाई के बीच तेल के बढ़ते दामों को देखते हुए लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर शिफ्ट हो रहे हैं जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। क्योंकि प्रति किलोमीटर यह तेल के मुकाबले कई गुना सस्ते पड़ते हैं। इसी सेग्मेंट में आता है TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसकी सेल्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने हाल ही में इस स्कूटर का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया था जिसके लिए कस्टमर्स का जबरदस्त रेस्पोन्स मिला है। TVS iQube की एक महीने में लगभग 5 हजार यूनिट्स की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। 

TVS iQube का नया वर्जन इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। लोगों को स्कूटर काफी पसंद आया और इसको जमकर खरीदा जा रहा है। Rushlane की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई 2021 से जून 2022 तक TVS iQube की सबसे ज्यादा सेल्स जून 2022 में हुई हैं। बताए गए आंकड़ों के मुताबिक जून में स्कूटर की 4,667 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि 2021-22 के लिए स्कूटर्स की प्रति माह सेल का औसत 1546 यूनिट्स रहा। यानि कि एक महीने में कंपनी ने स्कूटर की डेढ़ हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल की। 
Advertisement

TVS इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेग्मेंट में अच्छा परफॉर्म कर रही है। पिछले साल कंपनी ने इसमें 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। अब कंपनी इस साल भी इसमें इतनी ही राशि के निवेश की बात कही है। वर्तमान में कंपनी टॉप 10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की लिस्ट में शामिल है> लेकिन यह Okinawa, Hero Electric, Ola Electric, Ampere और Ather से अभी भी पीछे है। कंपनी ने कहा है कि 2022 के अंत तक वह प्रोडक्शन को 25 हजार यूनिट्स प्रति माह तक ले जाएगी और 2023 तक इसे 50 हजार यूनिट्स प्रति माह तक ले जाएगी। 

2022 TVS iQube कंपनी के लिए काफी अच्छा रेस्पोन्स लेकर आया है। 140km रेंज वाले 2022 TVS iQube के बेस वेरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन असिस्ट सपोर्ट करता है। वहीं, iQube S में समान फीचर्स से लैस 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। हालांकि, इस वेरिएंट में डिस्प्ले के साथ जॉयस्टिक भी मिलती है, जिसके जरिए राइडर फीचर्स को आसानी से नेविगेट कर सकता है। इसके जरिए म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है और साथ ही नोटिफिकेशन्स को भी एक्सेस किया जा सकता है। टॉप वेरिएंट iQube ST में भी S वेरिएंट की तरह 7-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो जॉयस्टिक के साथ आता है। यह वॉइस असिस्ट और TVS iQube Alexa स्किलसेट भी सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.