अक्टूबर 2024 में सबसे खराब सेल्स में Honda, Kia, Maruti Suzuki टॉप पर, यहां देखें टॉप 5 की लिस्ट

Honda ने अक्टूबर 2024 में साल-दर-साल सबसे भारी गिरावट देखी, क्योंकि इसकी बिक्री में 41% की जबरदस्त गिरावट आई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 17:40 IST
ख़ास बातें
  • होंडा ने अक्टूबर 2024 में साल-दर-साल 41% की जबरदस्त गिरावट देखी
  • किआ को साल दर साल 6.6% की गिरावट का सामना करना पड़ा
  • मार्केट लीडर मारुति सुजुकी की सालाना सेल्स में भी 5% की गिरावट आई

Honda Elevate (ऊपर तस्वीर में) की टक्कर Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara, Kia Seltos जैसी कार से है

Top 5 Worst Performing Car Brands in Ocotber: अक्टूबर 2024 में, फेस्टिव सीजन के दौरान भारत के कार मार्केट में औसत बढ़ोतरी देखी गई। व्हीकल इंस्ट्ररी ने उम्मीद से कम तेजी देखी, लेकिन यहां भी सभी ब्रांड को एक समान सफलता नहीं मिली। जबकि कई ब्रांड्स को दिवाली और दशहरा के कारण अच्छी सेल्स मिलीं, कुछ पॉपुलर व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि पिछले वर्ष और यहां तक ​​कि पिछले महीने की तुलना में इस साल उनकी कम बिक्री हुई। रशलेन द्वारा इकट्ठे किए गए आंकड़ों के हवाले से यहां हम टॉप पांच ब्रांड्स पर एक नजर डाल रहे हैं, जिनके साल-दर-साल (YoT) और महीने-दर-महीने (MoM) की परफॉर्मेंस में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
 

Top 5 Brands with the Largest YoY Decline

Honda: होंडा ने अक्टूबर 2024 में साल-दर-साल सबसे भारी गिरावट देखी, क्योंकि इसकी बिक्री में 41% की जबरदस्त गिरावट आई। अक्टूबर 2023 में सेल्स 9,400 यूनिट्स से घटकर 5,546 यूनिट्स पर आ गई। फेस्टिव डिमांड के बावजूद, Honda को इन्वेंट्री मुद्दों और कम नए मॉडलों से जूझना पड़ा, जिससे उसका मार्केट शेयर घटकर सिर्फ 1.4% रह गया।

Kia: किआ को साल दर साल 6.6% की गिरावट का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर अक्टूबर 2024 में कंपनी ने कुल 22,753 यूनिट बेचीं, अक्टूबर 2023 में आंकड़ा 24,351 यूनिट्स था। इसका मार्केट शेयर घटकर 5.7% हो गया। इसका कारण अन्य ब्रांडों द्वारा मिड-रेंज SUV में अच्छी छूट और नए मॉडल्स के लॉन्च के चलते प्रतिस्पर्धा में तेजी हो सकता है। यह वह सेगमेंट है, जहां Kia अक्सर लीड करता है।

Skoda: स्कोडा ने सालाना आधार पर 10.7% की गिरावट दर्ज की, अक्टूबर 2023 में बिक्री 4,566 यूनिट से घटकर अक्टूबर 2024 में 4,079 यूनिट हो गई। बिक्री में यह गिरावट मंथली परफॉर्मेंस में सुधार के बावजूद आई है।
Advertisement

Jeep: जीप के सालाना परफॉर्मेंस में 16.4% की गिरावट देखी गई, बिक्री अक्टूबर 2023 में 507 यूनिट से घटकर इस अक्टूबर में 424 यूनिट रह गई। ब्रांड को नए खरीदारों को आकर्षित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

Maruti Suzuki: मार्केट लीडर होने के बाद भी मारुति सुजुकी की 5% सालाना गिरावट हैरान करती है। इस साल कंपनी ने 1,59,591 यूनिट्स बेची हैं। हालांकि मारुति ने सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखी है, लेकिन प्रतिस्पर्धा और इन्वेंट्री मुद्दों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बाजार हिस्सेदारी अक्टूबर 2023 में 43% से गिरकर अब 40.1% हो गई है।
Advertisement
 

Top 5 Brands with the Largest MoM Decline

Kia: किआ को 3.3% MoM गिरावट का सामना करना पड़ा, सितंबर 2024 में 23,523 यूनिट्स की तुलना में अक्टूबर 2024 में 22,753 यूनिट्स की बिक्री हुई। मार्केट शेयर 5.7% तक गिरने के साथ, महीने-दर-महीने यह कमी खरीदारों को बनाए रखने में ब्रांड द्वारा चुनौतियों का सामना करने का संकेत देती है।

Honda: होंडा में 2.3% MoM की गिरावट देखी गई, सितंबर 2024 में बिक्री 5,678 यूनिट्स से घटकर अक्टूबर 2024 में 5,546 यूनिट्स रह गई। 
Advertisement

Citroen: सिट्रोएन की MoM सेल्स में 4.7% की गिरावट आई, जो सितंबर 2024 में 752 यूनिट्स से घटकर अक्टूबर 2024 में 717 यूनिट्स हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि Citroen Basalt ग्राहकों को प्रभावित करने में कठिनाइयों का सामना कर रही है।
Advertisement

Renault: रेनॉल्ट में 1.3% MoM की कमी देखी गई, जो सितंबर 2024 में 3,930 यूनिट से बढ़कर अक्टूबर 2024 में 3,870 यूनिट हो गई।

Jeep: 16.2% MoM बढ़ोतरी के बावजूद, कुल मिलाकर कम सेल्स नंबर के कारण जीप अभी भी लिस्ट में बनी हुई है। अक्टूबर में केवल 424 यूनिट्स की बिक्री हुई।

अक्टूबर 2024 में, होंडा, किआ और मारुति सुजुकी जैसे ब्रांडों ने साल-दर-साल बड़ी गिरावट दर्ज की, जो भारत के जबरदस्त कंपिटीशन को दर्शाती है। इन्वेंट्री में तेजी, नए मॉडल्स के लॉन्च में कमी और पॉपुलर मिड-रेंज SUV मॉडल पेश करने वाले ब्रांडों से प्रतिस्पर्धा के कारण, इन ब्रांडों ने सेल्स में हैरान करने वाली गिरावट का अनुभव किया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.