Tesla की इलेक्ट्रिक कारों का Google सर्च में डंका, ये है सबसे ज्यादा सर्च होने वाली टॉप 10 EVs की लिस्ट

स्टडी में पता चला है कि Tesla Model 3 को साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लिस्ट में सबसे ऊपर जगह बनाने वाली इस इलेक्ट्रिक कार को सालाना तौर पर 25,440,000 सर्च मिले हैं, जिसमें 2,120,000 औसत मासिक सर्च हैं। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 19:14 IST
ख़ास बातें
  • Tesla की मौजूदा Model 3 और अपकमिंग Roadster ने सभी लिस्ट को किया लीड
  • Tesla Model X, Model Y, Model S और Cyber Truck भी लिस्ट का हिस्सा
  • Porsche Taycan, Audi E Tron, Ford Mustang Mach-e भी खूब हुई सर्च

Tesla की अपकमिंग Roadster को लोगों ने Google पर जम कर सर्च किया है

इलेक्ट्रिक कार (Electric car) की मांग न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर के देशों में बढ़ रही है। जहां एक ओर आज से लगभग एक दशक पहले हम इलेक्ट्रिक कारों को रोड पर दौड़ते देखने के बारे में सोचते भी नहीं थे, वहीं आज लोगों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric vehicles) को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, Lease Fetcher ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को लेकर 168 देशों का Google Search वॉल्यूम डेटा इकट्ठा किया है, और यह पता लगाया है कि बीते साल दुनिया भर में किस इलेक्ट्रिक कार को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। इस स्टडी में मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की टॉप 10 लिस्ट भी शामिल है।

Lease Fetcher की इस स्टडी में पता चला है कि Tesla Model 3 को साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लिस्ट में सबसे ऊपर जगह बनाने वाली इस इलेक्ट्रिक कार को सालाना तौर पर 25,440,000 सर्च मिले हैं, जिसमें 2,120,000 औसत मासिक सर्च हैं। 
Advertisement

इसके बाद, 14,160,000 सालाना Google Search के साथ Tesla Model Y दूसरे स्थान पर रही। निश्चित तौर पर टेस्ला को साल 2021 में लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिला है। इसकी वजह कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और जबरदस्त रेंज का मिलना है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों को कंपनी के ऑटोपायलट मोड फीचर के लिए भी पसंद किया जाता है, जो एक ऑटोनोमस ड्राइविंग मोड है।

Tesla के लिए लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। जहां 13,080,000 सालाना सर्च के साथ हाल ही में लॉन्च हुई Porsche Taycan इलेक्ट्रिक कार ने तीसरे स्थान पर कब्ज़ा किया, वहीं 12,600,000 सालाना सर्च और 11,220,000 सालाना सर्च के साथ क्रमश: Tesla Model S और Tesla Model X चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। इस तरह टॉप 10 की इस लिस्ट में कुल चार इलेक्ट्रिक कार दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) की Tesla कंपनी की हैं।
Advertisement

इसके बाद Audi E Tron (9,936,000 सालाना सर्च), Polestar 2 (7,176,000 सालाना सर्च), Audi E Tron GT (6,876,000 सालाना सर्च), KIA EV6 (5,940,000 सालाना सर्च), और Ford Mustang Mach-e (5,688,000 सालाना सर्च) के साथ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च (Most searched electric cars in 2021) होने वाली इलेक्ट्रिक कारों की टॉप 10 लिस्ट का हिस्सा रहीं।
Advertisement

इतना ही नहीं, स्टडी में यह भी पता लगाया है कि Google पर किस अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को सबसे ज्यादा सर्च मिले। इस टॉप 10 लिस्ट को भी Tesla की कार ने लीड किया।  Lease Fetcher की Top 10 Most Anticipated EVs by Global Search Volume लिस्ट में पहला स्थान Tesla Roadster इलेक्ट्रिक कार को मिला है। ग्लोबल लेवल पर इसे 2021 में सालाना 8,532,000, और प्रति माह औसतन 711,000 बार सर्च किया गया है।

इस लिस्ट में दूसरा स्थान Tesla Cybertruck को मिला है। कंपनी के इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को सालाना 7,296,000 बार सर्च किया गया। वहीं, 5,880,000 सालाना सर्च के साथ Apple car ने तीसरा स्थान, 4,428,000 सर्च के साथ BMW i4 ने चौथा स्थान, और 3,096,000 सालाना सर्च के साथ Chevy Silverado ने पांचवां स्थान हासिल किया है।    
Advertisement
टॉप 10 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की इस लिस्ट में आगे क्रमश: Cadillac Lyriq, Nissan Ariya, Ford F150 Lightning, Rimac Nevera, और Mercedes EQE ने अपनी जगह बनाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.