Stuffcool ने 3,499 रुपये में लॉन्च किया 10,000mAh मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, यहां से खरीदें

Stuffcool Lucid Plus को भारत में 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। Amazon इंडिया पर यह सीमित समय के लिए 3,299 रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 20:28 IST
ख़ास बातें
  • Stuffcool Lucid Plus को भारत में 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • इस मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक की क्षमता 10,000mAh है
  • इसे खास Apple डिवाइस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है

Stuffcool Lucid Plus पावर बैंक की क्षमता 10,000mAh है

Photo Credit: Stuffcool

Stuffcool ने अपनी पावर बैंक रेंज को आगे बढ़ाते हुए उसमें Lucid Plus को जोड़ा है। नया पावर बैंक 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसकी क्षमता 10,000mAh है। इसमें वायर्ड PD चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जो डिवाइस को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा करता है। मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक में बिल्ट-इन स्टैंड भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह Airpods Pro और Apple iPhone 12 या उससे नए आईफोन्स को सपोर्ट करता है।

Stuffcool Lucid Plus को भारत में 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। Amazon इंडिया पर यह सीमित समय के लिए 3,299 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह 200 रुपये कम कीमत में कब तक बेचा जाएगा। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, पावर बैंक स्थानिय रिटेलर्स के पास भी खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Stuffcool Lucid Plus पावर बैंक की क्षमता 10,000mAh है। इसे खास Apple डिवाइस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। पावर बैंक में ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलता है, जो दिखने में आकर्षक है। कंपनी का कहना है कि Lucid Plus BIS-सर्टिफाइड है और मेड-इन-इंडिया है। यह iPhone 12 या उससे नए मॉडल्स के साथ Airpods Pro को भी सपोर्ट करता है।

Stuffcool का यह नया मैग्नेटिक पावर बैंक 15W वायरलेस चार्जिंग और 20W पावर डिलीवरी (PD) वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह आपके Apple डिवाइस को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसका माप 6.9×10.8×2.18 cm है और वजन 202 ग्राम है।
Advertisement

Lucid Plus में इंटिग्रेटेड एल्यूमीनियम स्टैंड भी मिलता है, जिससे इसमें रखे iPhone को खड़ा करके चार्ज कर सकते हैं और साथ-साथ डिवाइस में अपना काम कर सकते हैं या कंटेंट देख सकते हैं। iOS 17 और इसके बाद के वर्जन वाले iPhone को इसमें रखने से स्टैंडबाय मोड भी इनेबल हो जाता है। डिवाइस का एक और अट्रैक्शन ब्रीदेबल LED इंडिकेटर है, जो चार्जिंग स्टेटस को दिखाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.