Spider-Man : No Way Home का ट्रेलर कल होगा र‍िलीज

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की स्पाइडर-मैन सीरीज की इस तीसरी फ‍िल्‍म में पीटर पार्कर की भूमिका में टॉम हॉलैंड नजर आएंगे।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 22:29 IST
ख़ास बातें
  • टीजर ट्रेलर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में आने की उम्‍मीद है
  • सोनी पिक्‍चर्स ने इससे जुड़ा करीब आधे मिनट का विडियो शेयर किया है
  • विडियो में फ‍िल्‍म की तीन बड़ी स्‍टार कास्‍ट एक ट्रेलर देख रहे हैं

बैकग्राउंड में कुछ डायलॉग और धमाकेदार साउंड सुनाई देता है।

स्‍पाइडर मैन सीरीज की नई फ‍िल्‍म का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है। सोनी पिक्चर्स ने घोषणा की है कि Spider-Man: No Way Home का ट्रेलर बुधवार यानी 17 नवंबर को रिलीज होगा। उम्मीद है कि यह ट्रेलर अगस्‍त में आए उसी टीजर ट्रेलर की तरह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में आएगा, जिसने  Avengers: Endgame's के 24 घंटे के व्‍यूइंग रेकॉर्ड को तोड़ दिया था। 
नई फ‍िल्‍म के ट्रेलर का अमेर‍िका में रिलीज टाइम मंगलवार 16 नवंबर को शाम का है, जिसका ट्रांसलेटेड वर्जन 17 नवंबर की सुबह 7 बजे भारत में देखा जा सकेगा। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की स्पाइडर-मैन सीरीज की इस तीसरी फ‍िल्‍म में पीटर पार्कर की भूमिका में टॉम हॉलैंड नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर सोनी पिक्‍चर्स ने करीब आधे मिनट का एक विडियो शेयर किया है, जिसमें स्‍पाइडर मैन सीरीज की इस नई फ‍िल्‍म #SpiderManNoWayHome के तीन मेंबर, टॉम हॉलैंड, जेंडया और जैकब बैटलन नया ट्रेलर देख रहे हैं और काफी एक्‍साइटेड हो जाते हैं। बैकग्राउंड में कुछ डायलॉग और धमाकेदार साउंड सुनाई देता है। इससे और ट्रेलर देख रहे तीनों एक्‍टर्स के हाव-भाव से महसूस होता है कि अगर यह वही ट्रेलर है, तो स्‍पाइडर मैन सीरीज की यह फ‍िल्‍म एक्‍शन और रोमांच से भरपूर होने वाली है। विडियो के आखिर में बताया गया है कि फ‍िल्‍म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।
 
हालांकि विड‍ियो से यह पता नहीं चलता कि तीनों वाकई में स्‍पाइडर मैन सीरीज की नई फ‍िल्‍म का विडियो ही देख रहे हैं, क्‍योंकि वो उस ट्रेलर को एक लैपटॉप पर देखते हैं, जिसके विजुअल्‍स विडियो में दिखाई नहीं देते। जैकब बैटलन का आखिरी रिएक्‍शन सबसे अधिक बनावटी लगता है। विडियो में जेंडया एक स्‍टंट के लिए जैकब बैटलन को बधाई देती हैं। इसके अलावा तीनों का चिल्‍लाना विडियो में ज्‍यादा है। तीनों किस बारे में बात कर रहे हैं, यह तो ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा।
Advertisement

फ‍िल्‍म के किरदारों की बात करें, तो पीटर पार्कर के रूप में हॉलैंड, कंबरबैच- डॉक्टर स्ट्रेंज के रूप में, जेंडया- पीटर की लव इंटरेस्‍ट एमजे के रूप में और बैटलन पीटर के सबसे अच्छे दोस्त नेड लीड्स के रूप में दिखाई देंगे। फ‍िल्‍म में कई और एक्‍टर भी हैं, जिनके किरदार कहानी के हिसाब से छोटे-बड़े हैं।
 

Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.