समुद्र के तल पर मिली सड़क, इस वीडियो ने उड़ा दिए सभी के होश!

Exploration Vessel Nautilus ने अपने आधिकारिक YouTube अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसका टाइटल Follow the 'Yellow Brick Road' है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2022 20:54 IST
ख़ास बातें
  • Exploration Vessel Nautilus ने शेयर किया वीडियो
  • Papahānaumokuākea Marine National Monument क्षेत्र में किया गया रिसर्च
  • PNMM दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षण क्षेत्रों में से एक है

PNMM, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षण क्षेत्रों में से एक, जो हवाई द्वीपों के उत्तर-पश्चिम में स्थित है

Photo Credit: Screengrab|EVNautilus

हम सदियों से सुनते आए हैं कि समंदर के नीचे कई राज छिपे हैं, और कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो इन बातों को सच साबित करती है। एक घटना ऐसी ही है, जहां समुद्र की तलहटी में एक सड़क मिली है। जी हां, आपने सही पढ़ां। रिसर्चर्स ने एक्सप्लोरेशन वैसल के जरिए प्रशांत महासागर की गहराई में एक सड़क खोजी है। इस खोज का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें समुद्र के अंदर एक पीली सड़क दिखाई दे रही है। यह सड़क ईंटों से बनी है। हालांकि, बाद में जांच में पाया गया कि यह किसी शहर की सड़क नहीं है।

Exploration Vessel Nautilus ने अपने आधिकारिक YouTube अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसका टाइटल Follow the 'Yellow Brick Road' है। इसमें रिसर्चर्स ने प्रशांत महासागर के तल पर एक सड़क की तरह दिखाई देने वाली एक सतह खोजी है। यह सतह हवाई आइलैंड के उत्तर में पाई गई है। इस खोज अभियान में रिसर्चर्स ने समुद्र की गहराई में पीले पत्थर (ईंटों की शेप में) से बनी एक सड़क देखी, जिसे उन्होंने मजाक-मजाक में दूसरी दुनिया का रास्ता करार दे दिया। यह सड़क Papahānaumokuākea Marine National Monument (PMNM) में लिलिसुओकलानी रिज (Liliʻuokalani ridge) के सर्वेक्षण के दौरान मिली है।

यह दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षण वाले क्षेत्रों में से एक है। अब तक इसके 3 फीसदी क्षेत्र को ढूंढा जा सका है, जिसमें से ये पीली सड़क भी शामिल है। वीडियो में रिसर्चर्स बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं, जो खुद इस खोज से बेहद हैरान सुनाई देते हैं। उनमें से एक ने इस सकड़ को अटलांटिस तक जाने वाली रोड बताया, तो एक ने मजाक में इसे दूसरी दुनिया का रास्ता बता दिया।

EVNautilus YouTube चैनल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में विवरण के अनुसार, यूं तो यह आयताकार ब्लॉक्स से बनी एक मानव निर्मित ब्रिक रोड जैसी दिखती है, लेकिन यह वास्तव में समुद्र तल में दरारों का एक पैटर्न है जो "प्राचीन सक्रिय ज्वालामुखीय भूविज्ञान का एक उदाहरण है।"



YouTube वीडियो के कैप्शन में यह कहा गया है कि (अनुवादित) "यूनिक 90-डिग्री फ्रैक्चर इस बेक्ड मार्जिन पर कई विस्फोटों से हीटिंग और कूलिंग स्ट्रेस से संबंधित हैं।"

PNMM, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षण क्षेत्रों में से एक, जो हवाई द्वीपों के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, और इसमें दस द्वीपों के साथ-साथ 583,000 वर्ग मील (1,510,000 किमी 2) समुद्र का पानी शामिल है। E/V Nautilus ने पिछले महीने का अधिकांश समय PNMM में सीमाउंट की भूवैज्ञानिक और जैविक प्रणालियों का अध्ययन करने में बिताया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.