700 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy SmartTag 2, जानें स्पेसिफिकेशन्स

काले और सफेद रंगों में पेश किए गए Galaxy SmartTag 2 की कीमत भारत में 2,799 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 22:25 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy SmartTag 2 की कीमत भारत में 2,799 रुपये है
  • सैमसंग ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर और अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इसमें एक खास लॉस्ट मोड भी मिलता है
Samsung Galaxy SmartTag 2 को इस महीने की शुरुआत में Galaxy S23 FE और Galaxy Tab S9 FE सीरीज के साथ पेश किया गया था। यह स्मार्ट डिवाइस अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और पिछले गैलेक्सी स्मार्टटैग की तुलना में कुछ अपग्रेड भी दिए गए हैं। ये डिवाइस यूजर्स को अपने सामान, चाबियों आदि को ट्रैक करने में मदद करते हैं।
 

Samsung Galaxy SmartTag 2 की भारत में कीमत, उपलब्धता

काले और सफेद रंगों में पेश किए गए Galaxy SmartTag 2 की कीमत भारत में 2,799 रुपये है। यह देश में आधिकारिक सैमसंग ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और ऑफलाइन सैमसंग रिटेल स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy SmartTag 2 के स्पेसिफिकेशन

11 अक्टूबर को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया Galaxy SmartTag 2 एक नए रिंग जैसे आकार में आता है। Apple के AirTag की तरह इस ट्रैकिंग डिवाइस का उपयोग आपकी मूल्यवान वस्तुओं या यहां तक ​​कि आपके पालतू जानवरों पर नजर रखने के लिए किया जा सकता है। इसमें एक लॉस्ट मोड फीचर दिया गया है, जिसमें यूजर्स अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति गुम हुआ टैग, वस्तु या पालतू जानवर मिलने पर मालिक की जानकारी प्राप्त करने के लिए गैलेक्सी स्मार्टटैग 2 को स्कैन कर सकता है। सैमसंग के अनुसार, वेब ब्राउजर और एनएफसी रीडर वाला कोई भी मोबाइल डिवाइस इस सर्विस का उपयोग कर सकता है।

कंपनी ने आसान डायरेक्शन ट्रैकर सुनिश्चित करते हुए स्मार्टटैग 2 के साथ कंपास व्यू फीचर को भी अपडेट किया है। कोई भी गैलेक्सी स्मार्टफोन जो UWB को सपोर्ट करता है, इस फीचर को एक्सेस कर सकता है। सैमसंग के स्मार्टथिंग्स फाइंड ऐप को भी बेहतर बनाया गया है। यूजर्स, अब अपने स्मार्टफोन पर ऐप में एक शॉर्टकट जोड़ सकते हैं। इसमें एक बेहतर यूआई और एक मैप व्यू शामिल है।
Advertisement

Galaxy SmartTag 2 पावर-सेविंग मोड में 700 दिनों तक और नियमित मोड में 500 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। पहले के गैलेक्सी स्मार्टटैग मॉडल की तुलना में, यह दोगुनी बैटरी लाइफ है। धूल और छींटों से बचाव के लिए इसे IP67 रेटिंग प्राप्त है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung SmartTag 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.