Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?

Samsung ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर है।
  • OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है।
  • Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर आता है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

Photo Credit: Samsung/OnePlus/Poco

Samsung ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है। Samsung Galaxy F70 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर है। जबकि Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। आइए Samsung Galaxy F70 Pro 5G, OnePlus N6 और Poco M8 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

कीमत और स्टोरेज

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। वहीं OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं OnePlus N6 में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Samsung Galaxy F70 Pro 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है। वहीं Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Samsung Galaxy F70 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। जबकि OnePlus N6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। वहीं Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus N6 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

फ्रंट कैमरा

OnePlus N6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए HDR सपोर्ट वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। 

बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी आती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.