6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स

Samsung Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Helio G99 प्रोसेसर और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 सितंबर 2026 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A08 में 6000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग मिलेगी
  • फोन में 50MP रियर कैमरा और Helio G99 प्रोसेसर है
  • Samsung छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है

Samsung Galaxy A08 में 6000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरा दिया गया है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपनी Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy A07 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर आया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलता है और फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है। Samsung ने Galaxy A08 के लिए 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है। फोन में 50MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।

Samsung Galaxy A08 price

Samsung Galaxy A08 को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल में पेश किया गया है। इसकी कीमत यूक्रेन में 10,699 Ukrainian hryvnia, यानी करीब ₹23,000 है। फोन Navy Blue, Silver और Green कलर में आता है। यह कुछ मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है, जबकि सर्बिया और दक्षिण अफ्रिका जैसे देशों की वेबसाइट पर भी फोन लिस्ट किया गया है। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर Samsung ने अभी जानकारी नहीं दी है।

Samsung Galaxy A08 specifications

Samsung Galaxy A08 में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर U-शेप नॉच दिया गया है, जिसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कुछ रिपोर्ट्स में इस पैनल का 90Hz रिफ्रेश रेट भी बताया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। फोन का डाइमेंशन 167.4 x 77.4 x 8.0mm और वजन 197 ग्राम है।

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A08 में 6nm MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दो Cortex-A76 कोर 2.2GHz तक और छह Cortex-A55 कोर 2GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Dual SIM के साथ अलग microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है।

Advertisement

कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy A08 में पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर मिलता है।

Galaxy A08 में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, Samsung फोन के बॉक्स में चार्जर नहीं दे रही है, इसलिए 25W चार्जिंग का फायदा लेने के लिए चार्जर अलग से खरीदना पड़ सकता है। फोन में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 के साथ आता है। Samsung ने फोन के लिए 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.