IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में RR vs RCB, और DC vs MI का घमासान, यहां देखें फ्री!

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 28वां और 29वां मैच होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2025 14:08 IST
ख़ास बातें
  • पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिन का दूसरा मैच होगा।
  • टूर्नामेंट का आज 28वां और 29वां मैच होने वाला है।

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 28वां और 29वां मैच होने वाला है।

Photo Credit: X/IPL

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 28वां और 29वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 29 वां मैच शाम को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 

आज IPL में RR vs RCB मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान और बैंगलोर, दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगीं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मौजूदा आईपीएल सीजन का पहला मुकाबला खेला जाना है।
Advertisement

DC vs MI के बीच दिन का दूसरा रोचक मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली के पास होम ग्राउंड का फायदा उठाने का मौका होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा सीजन में अच्छा परफॉर्म कर रही है। जबकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 1 में ही जीत हासिल की है।

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
Advertisement
 

RR vs RCB, DC vs MI मैच कब होगा?

RR vs RCB और DC vs MI मैच आज 13 अप्रैल, रविवार को खेले जाएंगे।  
 

RR vs RCB मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

RR vs RCB मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
Advertisement
 

DC vs MI मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

DC vs MI मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

RR vs RCB, DC vs MI मैच को कैसे देखें लाइव?

RR vs RCB, DC vs MI मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
 

RR vs RCB, DC vs MI मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

RR vs RCB, DC vs MI मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  3. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  4. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  5. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  8. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  9. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  10. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.