2025 तक छोटे इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बनाने की तैयारी में Rolls-Royce

Rolls-Royce के इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल eVOTLs (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग) या कम्यूटर एयरक्राफ्ट दोनों के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 20:35 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल दिखाया था Spirit of Innovation कॉन्सेप्ट
  • 623 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में हुआ था कामियाब
  • आने वाले तीन से पांच वर्षों में छोटे इलेक्ट्रिक विमान बनाने की तैयारी

Rolls Royce ने पिछले साल Spirit of Innovation कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट को दिखाया था

Rolls-Royce आने वाले दो से पांच वर्षों में एक छोटा फुल-इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट (विमान) तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसकी जानकारी खुद कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने मीडिया के साथ शेयर की है। कंपनी का एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट पिछले साल कई सुर्खियां बटोर चुका है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को 'Spirit of Innovation' नाम दिया था। इस एयरक्राफ्ट ने टेस्ट रन में 623 kmph की टॉप स्पीड भी पकड़ी थी। अब लेटेस्ट बयान से यह साबित हो जाता है कि Rolls-Royce इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट को लेकर काफी गंभीर है।

Bloomberg को दिए एक बयान (via HT Auto) में Rolls Royce के अध्यक्ष रॉब वाटसन (Rob Watson) ने एक खास बैटरी-इलेक्ट्रिक सिस्टम P-Volt के पहले कमर्शियल अनुप्रयोग के बारे में जानकारी शेयर की। बता दें कि कथित तौर पर यह सिस्टम 600-किलोवाट घंटे (Kilowatt hours) का बिजली उत्पादन करने में सक्षम होगा, जिसकी बदौलत इससे लैस विमान छह से आठ लोगों को 80 नॉटिकल माइल तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। रॉब ने यह भी बताया कि बेहतर बैटरी तकनीक के साथ रेंज में सुधार होता रहेगा और अंततः 2030 तक इस टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट लगभग 400 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम हो सकता है।

वाटसन का कहना है कि कंपनी को टेक्नोलॉजी पर भरोसा है और अब वह इसे बड़े पैमाने पर आज़माएगी। उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि आप शहरी एयर मोबिलिटी और रीजनल एयर मोबिलिटी में 8-18 सीटों वाले [इलेक्ट्रिक] एयरक्राफ्ट अगले तीन से पांच वर्षों में एक वास्तविक संभावना बनते हुए देख सकते हैं।"

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि रोल्स-रॉयस के इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल eVOTLs (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग) या कम्यूटर एयरक्राफ्ट दोनों के लिए किया जा सकता है। कंपनी के पूर्व ग्राहक वर्टिकल एयरोस्पेस ग्रुप लिमिटेड ने अमेरिकन एयरलाइंस ग्रुप इंक., वर्जिन अटलांटिक एयरवेज लिमिटेड और एवलॉन होल्डिंग्स लिमिटेड से ऑर्डर लिया है, और अपने ज़ीरो-एमिशन फोर-पैसेंजर एयरक्राफ्ट VA-X4 में इस्तेमाल किया है, जो 100 मील से अधिक की दूरी 200 मील प्रति घंटे की स्पीड पर तय कर सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे कहती है कि वाटसन के अनुसार, सैकड़ों लोगों के साथ हजारों मील उड़ने के लिए केवल बैटरी पर्याप्त नहीं होगी, क्योंकि इसमें केवल बैटरी की एनर्जी डेंसिटी और उसके वज़न पर सीमित रहना होगा। उन्होंने कहा "यदि आप उन प्लेटफार्म्स पर नेट-ज़ीरो [एमिशन] प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इसे मुख्य रूप से SAF के जरिए से या फिर हाइड्रोजन के जरिए प्राप्त कर सकेंगे।"
Advertisement

वाटसन ने कहा कि रोल्स-रॉयस वर्तमान में बैटरी सेल के लिए सप्लायर्स के साथ बातचीत कर रही है, क्योंकि यह सर्टिफिकेशन फेज़ के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कंपनी पैक्स को डिजाइन और असेंबल करेगी, वह बैटरी सेल का निर्माण नहीं करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.