623 kmph की तूफानी रफ्तार से उड़ा Rolls-Royce का इलेक्ट्रिक प्लेन

Rolls-Royce का दावा है कि Spirit of Innovation ने 1 मिनट के अंदर 3 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की और यह इतनी ऊंचाई पर 555.9 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पड़ने में सक्षम रहा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Spirit of Innovation ने 15 मिनट की उड़ान के दौरान बनाए 3 रिकॉर्ड
  • 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर 555.9 kmph की स्पीड हासिल की
  • उड़ान के दौरान 623 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप-स्पीड का भी बनाया रिकॉर्ड

Rolls Royce Spirit of Innovation ने 1 मिनट के अंदर 3 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की है

इस साल सितंबर में, Rolls-Royce ने अपने पहले ऑल-इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट स्पिरिट ऑफ इनोवेशन (Spirit of Innovation) की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी की थी। अब, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट (Electric Aircraft) द्वारा तीन नए रिकॉर्ड बनाने की घोषणा की है। इनमें से पहला रिकॉर्ड दुनिया का सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट होने का है। बता दें, कंपनी का दावा है कि इस एयरक्राफ्ट ने 3 km की ऊंचाई में 555.9 kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) की रफ्तार पड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा अपनी उड़ान के दौरान यह एयरक्राफ्ट 623 kmph की टॉप स्पीड हासिल करने में कामयाब रहा।  

Rolls-Royce ने जानकारी दी है कि Spirit of Innovation ने कुल 15 मिनट की उड़ान भरी। इस दौरान इसने एक नहीं कई रिकॉर्ड बनाए। इस इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट ने 60 सेकंड (1 मिनट) के अंदर 3000 मीटर (2 किलोमीटर) की ऊंचाई हासिल कर ली थी, जिसके साथ इसने 202 सेकंड में इस ऊंचाई को हासिल किए जाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

इसका दूसरा रिकॉर्ड टॉप स्पीड का रहा, जहां इस एयरक्राफ्ट ने 623 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप-स्पीड हासिल की। इसके साथ ही Spirit of Innovation दुनिया का सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल बन गया है।

रिकॉर्ड यहीं नहीं थमा। कंपनी का दावा है कि इस एयरक्राफ्ट ने 1 मिनट के अंदर 3 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की और यह इतनी ऊंचाई पर 555.9 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पड़ने में सक्षम रहा।
Advertisement

स्पिरिट ऑफ इनोवेशन सिंगल सीट एयरक्राफ्ट है। कंपनी का कहना है कि इसमें किसी भी विमान की तुलना में अब तक का सबसे ज्यादा पावरफुल बैटरी पैक लगा है। विमान 6000 सेल बैटरी पैक पर काम करता है और इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 500 hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। रोल्स-रॉयस ने बताया है कि यह एयरक्राफ्ट 300 मील प्रति घंटा (लगभग 483 किलोमीटर प्रति घंटा) की टॉप स्पीड से उड़ सकता है।
Advertisement

बता दें कि Rolls-Royce ने एयर टैक्सी विकसित करने के लिए Tecnam नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है। रोल्स-रॉयस और एयरफ्रेमर टेकनम वर्तमान में स्कैंडिनेविया की सबसे बड़ी क्षेत्रीय एयरलाइन, Widerøe के साथ काम कर रहे हैं, ताकि कम्यूटर बाजार के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक यात्री विमान वितरित किया जा सके, जिसे 2026 में रेवेन्यू सेवा के लिए तैयार करने की योजना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.