Republic Day Parade 2022: मोबाइल और TV पर ऐसे देखें लाइव

रिपब्लिक डे परेड 2022 को Doordarshan नेशनल चैनल पर भी लाइव देखा जा सकता है। DTH प्रोवाइडर Tata Sky, Airtel, और Dish TV दूरदर्शन के एसडी चैनल को फ्री ऑफ कॉस्ट दिखाते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जनवरी 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • COVID-19 के चलते Republic Day Parade 2022 के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
  • देश मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस।
  • कोरोना के चलते इस बार नहीं होंगे चीफ गेस्ट।

दूरदर्शन नैशनल चैनल और यूट्यूब पर परेड का प्रसारण 9:15am से शुरू।

Republic Day Parade 2022 लाइवस्ट्रीम और टेलीकास्ट आज, बुधवार 26 जनवरी को कुछ देर बाद शुरू होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने देश के 73वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेशनल वॉर मैमोरियल जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के कमांडर इन चीफ, झंडा फहराकर परेड की शुरुआत करेंगे। आप Republic Day Parade 2022 live अपने टीवी और लैपटॉप, स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। 

COVID-19 के चलते Republic Day Parade 2022 के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार दर्शकों के लिए सीटों की संख्या बहुत कम रखी गई है। सरकार ने भी लोगों से अपील की है कि वे अपने टीवी पर ही परेड का ऑनलाइन टेलीकास्ट देखें। 

कोरोना महामारी के चलते इस बार की गणतंत्र दिवस परेड के लिए किसी चीफ गेस्ट को आमंत्रित नहीं किया गया है। मार्चिंग दलों में सैनिकों की संख्या भी 144 से घटाकर 96 की गई है। इसके अलावा मार्चिंग दलों का रूट भी नेशनल स्टेडियम तक घटा दिया गया है जो पहले लाल किले तक होता था। 

Republic Day Parade 2022 इस बार 10:30am पर शुरू होगी, वैसे आमतौर पर परेड हर साल 10am पर शुरू होती है, लेकिन बेहतर विजिबिलिटी के लिए इस बार परेड को 10:30am पर शुरू किया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने प्रेस स्टेटमेंट में यह जानकारी दी है। इस बार परेड में बड़ा फ्लाईपास्ट होता हुआ दिखेगा, जिसमें 75 एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे।
Advertisement
 

How to watch Republic Day Parade 2022 online

रिपब्लिक डे परेड 2022, 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे ऑफिशियल तौर पर शुरू हो जाएगी। लेकिन दूरदर्शन नैशनल चैनल और यूट्यूब पर इसका प्रसारण 9:15am से शुरू हो जाएगा। Prasar Bharati के यूट्यूब चैनल पर भी इसका प्रसारण सुबह 8:30am बजे शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आप नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर प्रसारण को लाइव देख सकते हैं। MyGov पोर्टल पर भी परेड का लाइव प्रसारण होगा। यहां लोगों को लाइव प्रसारण देखने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।


Advertisement
How to watch live telecast of Republic Day Parade 2022 on TV

रिपब्लिक डे परेड 2022 को Doordarshan नेशनल चैनल पर भी लाइव देखा जा सकता है। DTH प्रोवाइडर Tata Sky, Airtel, और Dish TV दूरदर्शन के एसडी चैनल को फ्री ऑफ कॉस्ट दिखाते हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी परेड की लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है। AIR Rajdhani स्टेशन पर इसकी कमेंट्री को लाइव सुना जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.