Republic Day Parade Online Live: रिपब्‍लिक डे परेड 2025 अपने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर ऐसे देखें लाइव

भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2025 18:10 IST
ख़ास बातें
  • परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।
  • परेड दिल्ली के विजय चौक से शुरू होगी।
  • 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से झांकियां होंगी शामिल।

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

Photo Credit: File Photo

26th January Parade Live : भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राजधानी नई दिल्‍ली में कर्तव्‍यपथ पर भव्‍य परेड का आयोजन किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड आकर्षण का केंद्र होने वाली है। कर्तव्य पथ पर भारत की विविधता को समाए, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग संस्कृति को दर्शाने वाली कुल 26 झांकियां दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं। 

कहां, कब और कैसे देखें रिपब्लिक डे परेड (How to watch Republic Day Parade online Live)
गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। परेड दिल्ली के विजय चौक से शुरू होगी। यह कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। परेड बेहद खास होने वाली है क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जब गणतंत्र दिवस परेड में थल सेना, नौसेना और वायु सेना की एक संयुक्त झांकी दर्शकों को देखने को मिलेगी। 

इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से झांकियां निकाली जाएंगीं। परेड का खास आकर्षण महाकुंभ मेला 2025 भी रहेगा जिसके ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को झांकी के रूप में दिखाया जाएगा। 
Advertisement

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम
76वें गणतंत्र दिवस की थीम 'स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास' रखी गई है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसकी प्रगति की निरंतर यात्रा को दिखाती है। 
Advertisement

76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि
76वें गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। भारत और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का भी मौका है। इसी लिहाज से इंडोनेशिया के राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में रहेंगे। 
Advertisement

How to Watch Republic Day Parade online Live
26 जनवरी 2025 की रिपब्लिक डे परेड को दूरदर्शन पर लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा। परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएगी। परेड का लाइव कवरेज दूरदर्शन के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनलों पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऑल इंडिया रेडिया पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.