Reliance Jio AirFiber दिवाली धमाका! Rs 599 से शुरू हो रहे ये धांसू इंटरनेट प्लान

वर्तमान में कंपनी कई प्लान ऑफर करती है जो 599 रुपये की कीमत से शुरू होते हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 10:29 IST
ख़ास बातें
  • 30 दिनों की वैधता वाले 4 प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं
  • कंपनी दिवाली धमाका ऑफर भी निकाला है
  • 3 महीने की वैधता वाले प्लान भी कंपनी ने लॉन्च किए हैं

Jio ने अपनी वायरलेस इंटरनेट सर्विस Reliance Jio AirFiber को पिछले साल लॉन्च किया था।

Reliance Jio ने अपनी वायरलेस इंटरनेट सर्विस Reliance Jio AirFiber को पिछले साल लॉन्च किया था। यह बिना वायर्ड कनेक्शन के ही यूजर को इंटरनेट पहुंचाती है। कंपनी ने भारत के लगभग हर बड़े शहर में इस सर्विस को लॉन्च किया है। कंपनी की यह सर्विस घर और ऑफिस दोनों के लिए फास्ट वायरलेस इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करवाती है। वर्तमान में कंपनी कई प्लान ऑफर करती है जो 599 रुपये की कीमत से शुरू होते हैं। इतने सारे प्लान्स में यूजर को कई बार दुविधा हो जाती है कि उसके लिए कौन सा प्लान ज्यादा किफायती हो सकता है। इसलिए हम आपको यहां जियो एयर फाइबर प्लान्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 
 

Jio AirFiber Plans 2024: Price in India, Data, Internet Speed

Reliance Jio वर्तमान में यूजर्स के लिए 4 तरह के एयरफाइबर प्लान पेश करती है जो 30 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इसके अलावा यूजर 3, 6 और 12 महीने के प्लान का विकल्प भी ले सकते हैं। 

Rs 599 Jio AirFiber Plan
Jio AirFiber के प्लान्स में Rs 599 का प्लान सबसे सस्ता प्लान है। इसमें 30 दिनों की वैधता मिलती है और प्रति महीना 1000GB डेटा मिलता है। इसमें यूजर को 30Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह प्लान 800 से ज्यादा TV चैनल, और OTT सब्सक्रिप्शन भी देता है। 

Rs 888 Jio AirFiber Plan
Rs 888 Jio AirFiber प्लान में वही सारे बेनिफिट्स मिलते हैं जो 599 रुपये के प्लान में मिलते हैं। लेकिन इसमें कंपनी ने Netflix Basic सब्सक्रिप्शन और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी जोड़ दिया है। 

Rs 899 Jio AirFiber Plan
Rs 899 Jio AirFiber प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है और प्रति महीना 1000GB डेटा मिलता है। इसमें यूजर को 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह प्लान 800 से ज्यादा TV चैनल का एक्सेस भी देता है। 

Rs 1,199 Jio AirFiber Plan
Advertisement
30 दिनों की वैधता वाले प्लान में Rs 1,199 Jio AirFiber प्लान अंतिम प्लान है। इसमें 100Mbps की स्पीड मिलती है। यह प्रति महीना 1000GB डेटा ऑफर करता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। इस प्लान में 800 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस भी दिया गया है। 
 

Jio AirFiber Max Plans: Price in India, Data, Internet Speeds

Reliance Jio AirFiber Max सर्विस के तहत भी कंपनी कई तरह के प्लान पेश करती है। 
Advertisement

Rs 1,499 Jio AirFiber Max Plan
AirFiber Max Rs 1,499 प्लान में 300Mbps की स्पीड मिलती है। यह 1000GB डेटा देता है और 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।  
Advertisement

Rs 2,499 Jio AirFiber Max Plan
Rs 2,499 प्लान में 500Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है, यह 30 दिनों की वैधता के साथ आता है और 1000GB डेटा प्रति महीना उपलब्ध करवाता है।  

Rs 3,999 Jio AirFiber Max Plan
मैक्स सर्विस में अंतिम प्लान Rs 3,999 Jio AirFiber Max आता है जिसमें 1GB की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह 1000GB डेटा देता है और 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। 
 

Jio AirFiber Diwali Dhamaka Offer

Reliance Jio ने Jio AirFiber यूजर्स के लिए खास दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है। इसमें कंपनी ने 3 नए प्लान पेश किए हैं जो 3 महीने की वैधता के साथ आते हैं। 

Rs 2,222 Jio AirFiber Diwali Dhamaka Offer Plan
Rs 2,222 Jio AirFiber प्लान में यूजर को 1000GB डेटा प्रति महीना मिलता है। प्लान की वैधता 3 महीने की है। इसमें यूजर को 30Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। 

Rs 3,333 Jio AirFiber Diwali Dhamaka Offer Plan
Rs 3,333 प्लान में यूजर को 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह प्रति महीना 1000GB डेटा देता है और अनलिमिटिड वॉयस कॉल के साथ 12 OTT सब्सक्रिप्शन देता है। 

Rs 4,444 Jio AirFiber Diwali Dhamaka Offer Plan
Rs 4,444 प्लान में यूजर को 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह प्रति महीना 1000GB डेटा देता है और अनलिमिटिड वॉयस कॉल के साथ 12 OTT सब्सक्रिप्शन देता है। इसमें Netflix Basic और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी ने जोड़ दिया है। 
 

Jio AirFiber Top-Up Plans

Reliance Jio कुछ टॉप-अप प्लान भी देती है। यानी 1000GB डेटा खत्म हो जाने के बाद यूजर टॉप-अप रिचार्ज भी करवा सकता है। 

Rs 101 प्लान: इसमें यूजर को 100GB डेटा मिलता है जो 1 महीने के लिए वैध होता है।  
Rs 251 प्लान: इसमें यूजर को 500GB डेटा मिलता है जो 1 महीने के लिए वैध होता है।  
Rs 401: इसमें यूजर को 1TB एक्स्ट्रा डेटा 1 महीने के लिए मिल जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं
  2. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
  4. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
  5. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  6. 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्ला
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
  2. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
  3. AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
  4. Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
  5. भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
  6. Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
  7. '18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
  8. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. JioHotstar में ChatGPT की पावर! अब मूड के मुताबिक चुटकी में मिलेगा मनोरंजन, नया फीचर
  10. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.