23.8 इंच स्‍क्रीन और फुल HD डिस्‍प्‍ले के साथ Realme फ्लैट मॉनिटर इंडिया में लॉन्‍च, जानें कीमत

इसका 23.8 इंच का एलईडी डिस्प्ले तीन-तरफ से बेजल-लेस है। डिजाइन से खुद को स्‍लीक दिखाता है और आपकी कंप्‍यूटर टेबल पर एक प्रीमियल फील देने की कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 19:34 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत भारत में 12,999 रुपये तय की गई है
  • इसमें मल्टी-पोर्ट इंटरफेस दिया गया है
  • कंपनी ने इसे 3 साल की डोमेस्टिक वॉरंटी के साथ लॉन्‍च किया है

कंपनी ने इसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले ऑफर किया है, जो बदलते वक्‍त के साथ एक जरूरी विकल्‍प हो गया है।

रियलमी ने मंगलवार को कई गैजेट्स लॉन्‍च किए। इनमें स्‍मार्टवॉच, ईयरबड्स और ईयरफोन शामिल हैं। हालांकि एक और प्रोडक्‍ट ने सुर्खियां बटोरी। यह है रियलमी फ्लैट मॉनिटर फुल एचडी (Realme Flat Monitor Full HD) इंडिया में लॉन्‍च हुआ यह कंपनी का पहला मॉनिटर है। इसमें 60.5 सेमी (23.8-इंच) फुल एचडी फ्लैट स्क्रीन दी गई है। अपने लुक से यह स्‍लीक होने का एहसास देता है और बेजल लेस डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। Realme फ्लैट मॉनिटर फुल एचडी की कीमत भारत में 12,999 रुपये तय की गई है। इसे फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए जाएगा, हालांकि सेल डेट का ऐलान अभी कंपनी ने नहीं किया है। 

रियलमी फ्लैट मॉनिटर में फुल एचडी डिस्‍प्‍ले है। इसमें मल्टी-पोर्ट इंटरफेस दिया गया है, जो वीजीए, डीसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा HDMI 1.4 पोर्ट भी है, हालांकि वेबकैम और 3.5mm का ऑडियो जैक नहीं है। कंपनी ने इसे 3 साल की डोमेस्टिक वॉरंटी के साथ लॉन्‍च किया है। 

अपने पहले मॉनिटर में ही फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले देकर रियलमी ने मार्केट में एक मजबूत कॉम्पिटिशन देने की कोशिश की है। इसका 23.8 इंच का एलईडी डिस्प्ले तीन-तरफ से बेजल-लेस है। डिजाइन से खुद को स्‍लीक दिखाता है और आपकी कंप्‍यूटर टेबल पर एक प्रीमियल फील देने की कोशिश कर सकता है। यह 75Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। रेस्‍पॉन्‍स टाइम 8ms है। कंपनी ने इसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले ऑफर किया है, जो बदलते वक्‍त के साथ एक जरूरी विकल्‍प हो गया है। 

अन्‍य प्रोडक्‍ट्स की बात करें, तो कंपनी ने ‘Realme Watch 3 स्मार्टवॉच', Buds Air 3 Neo ट्रू वायरलेस ईयरफोन और बड्स वायरलेस 2S नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरफोन को लॉन्‍च किया। ये प्रोडक्‍ट रियलमी की एक्सेसरीज और गैजेट्स की बढ़ती रेंज का हिस्सा हैं और स्मार्टफोन के लिए कंपेनियन डिवाइस के रूप में काम करते हैं। कंपनी ने इन्‍हें काफी आकर्षक कीमतों में लॉन्‍च किया है। ‘रियलमी वॉच 3' में ब्लूटूथ कॉलिंग एक प्रमुख फीचर है, जबकि ‘रियलमी बड्स एयर 3 नियो' में डॉल्बी एटमोस ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। वहीं Realme Buds Wireless 2S ईयरफोन कम दाम में ब्लूटूथ 5.3 के जरिए स्‍टेबल कनेक्टिविटी का वादा करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.