Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को टेक गिफ्ट देने का प्लान है? ₹1,000 के अंदर Power Bank, Earbuds, Speaker, Mouse और Mic समेत ये 10 ऑप्शन देख सकते हैं।
₹1,000 के अंदर रक्षाबंधन पर भाई-बहन को दिए जा सकते हैं ये टेक गिफ्ट्स
Photo Credit: AI Generated
Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को गिफ्ट देने के लिए हर बार महंगी चीज खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपका भाई या बहन टेक्नोलॉजी और गैजेट्स पसंद करता है, तो ₹1,000 के बजट में भी कई ऐसे प्रोडक्ट मिल जाते हैं जो दिखने में अच्छे होने के साथ रोजमर्रा के काम भी आते हैं। इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को है और अगर आप आखिरी समय में गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो पावर बैंक, ईयरबड्स, वायरलेस स्पीकर, माउस से लेकर स्मार्ट बल्ब और USB हब तक कई ऑप्शन हैं।
हमने इस लिस्ट में ऐसे प्रोडक्ट शामिल किए हैं जिन्हें भाई या बहन अपनी पढ़ाई, ऑफिस, ट्रैवल, म्यूजिक या रोजाना फोन इस्तेमाल के दौरान काम में ला सकते हैं। कीमतें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, ऑफर और उपलब्धता के हिसाब से बदल सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले मौजूदा कीमत जरूर चेक कर लें।
फोन की बैटरी खत्म होने की समस्या लगभग हर स्मार्टफोन यूजर की है, इसलिए पावर बैंक एक ऐसा गिफ्ट है जिसका इस्तेमाल लगातार किया जा सकता है। Portronics Luxcell B12 में 10,000mAh क्षमता मिलती है और यह 12W आउटपुट देता है। इसकी कीमत करीब 799 रुपये है। यह भाई या बहन के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जो कॉलेज, ऑफिस या ट्रैवल के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
अगर भाई या बहन को गाने सुनना, वीडियो देखना या फोन पर बात करना पसंद है, तो ₹1,000 के अंदर TWS ईयरबड्स अच्छा ऑप्शन हैं। Noise Buds VS201 V3 की मौजूदा लिस्टिंग 999 रुपये के आसपास है। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इन्हें आसानी से साथ लेकर जाया जा सकता है।
घर, हॉस्टल या छोटे आउटडोर इस्तेमाल के लिए छोटा Bluetooth स्पीकर भी अच्छा गिफ्ट हो सकता है। Portronics SoundDrum 1 फिलहाल 900 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। यह उन भाई-बहनों के लिए बेहतर रहेगा जिन्हें फोन के बजाय स्पीकर पर म्यूजिक या पॉडकास्ट सुनना पसंद है।
अगर आपका भाई या बहन लैपटॉप पर पढ़ाई या ऑफिस का काम करता है, तो वायरलेस माउस एक छोटा लेकिन काम का गिफ्ट है। Portronics Toad 33 की कीमत करीब 349 रुपये है। वायरलेस डिजाइन की वजह से डेस्क पर तारों का झंझट भी कम रहता है। Toad सीरीज में और भी कई मॉडल्स आते हैं, जो 1,000 रुपये से कम कीमत में मिल जाते हैं। इनमें से कई मॉडल्स में कनेक्टिविटी के तीन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 2.4Ghz और एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस कनेक्ट करना शामिल है।
लैपटॉप में USB पोर्ट कम पड़ते हैं तो Portronics Mport 31 जैसा USB Hub काम आता है। यह 4-in-1 हब है और इसकी कीमत करीब 299 रुपये है। स्टूडेंट्स, ऑफिस यूजर्स और लैपटॉप पर ज्यादा काम करने वालों के लिए यह उपयोगी गिफ्ट हो सकता है।
कमरे के सेटअप और स्मार्ट होम पसंद करने वाले भाई-बहन के लिए स्मार्ट बल्ब एक अलग तरह का गिफ्ट है। Wipro Garnet NS9100 की कीमत 600 रुपये से कम दिखाई दे रही है। इसे कमरे की लाइटिंग को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने के लिए लगाया जा सकता है।
भारतीय ब्रांड Ubon का यह छोटा वायरलेस स्पीकर भी 1,000 रुपये के अंदर अच्छा ऑप्शन है। Ubon Maharaja SP-46 की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 669 रुपये है। इसमें 10W आउटपुट, 10 मीटर तक Bluetooth रेंज और करीब 10 घंटे तक प्लेबैक का दावा किया गया है। इसमें AUX, USB, TF Card और FM जैसे विकल्प भी मिलते हैं।
अगर भाई या बहन Instagram Reels, YouTube Shorts या वीडियो बनाना पसंद करते हैं, तो Ubon Mr. Mike GT-440 Type-C Collar Mic एक दिलचस्प गिफ्ट हो सकता है। Ubon की वेबसाइट पर इसकी कीमत 799 रुपये दिख रही है।
अगर भाई या बहन महंगा फोन इस्तेमाल करते हैं, तो Spigen Liquid Air एक काम का रक्षाबंधन गिफ्ट हो सकता है। iPhone 15 के लिए इसकी मौजूदा कीमत करीब 999 रुपये है। इसी प्रकार अलग-अलग स्मार्टफोन मॉडल के हिसाब से कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। इस मॉडल का डिजाइन पतला रखा गया है और इसमें फोन को रोजमर्रा के झटकों से बचाने के लिए सुरक्षा दी गई है।
इसमें Type-C कनेक्टर, 10mm डायनेमिक ड्राइवर, इन-बिल्ट माइक और म्यूजिक/कॉल कंट्रोल मिलते हैं। एक दूसरा अच्छा ऑप्शन OnePlus Half In-Ear Wired Digital Type-C Earphones है, जो अभी करीब 699 रुपये में दिख रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।