10000mAh बैटरी वाला पावरबैंक Portronics Moji 10 लॉन्च, जानें कीमत

यह कंपनी का वायरलैस मेग्नेटिक पावर बैंक है जो वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 20:55 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Moji 10 पावर बैंक एक कॉम्पेक्ट चार्जिंग डिवाइस है।
  • यह 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • पावर बैंक में LED इंडिकेटर भी है जिससे चार्जिंग स्टेटस दिखता है।

Portronics Moji 10 पावर बैंक एक कॉम्पेक्ट चार्जिंग डिवाइस है।

Photo Credit: Amazon

Portronics की ओर से नया Portronics Moji 10 पावर बैंक लॉन्च किया गया है जिसमें 10,000mAh की बैटरी है। यह कंपनी का वायरलैस मेग्नेटिक पावर बैंक है जो वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन टाइप-सी केबल दी गई है। हैवी बैटरी के बावजूद यह मात्र 160 ग्राम वजनी है। इसमें 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैंक में LED इंडिकेटर भी है जो चार्जिंग की जानकारी दिखाता है। यह डिवाइस बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी यह उसी Type-C पोर्ट से खुद को भी चार्ज कर सकता है।आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Portronics Moji 10 power bank Price

Portronics Moji 10 पावर बैंक की भारत में कीमत 1549 रुपये है। इसे Portronics अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। डिवाइस को Amazon से भी खरीदा जा सकता है। पावर बैंक को कंपनी ने दो कलर्स में पेश किया है। इसे White और Mocha कलर्स में खरीद सकते हैं। 

Portronics Moji 10 power bank Specifications

Portronics Moji 10 पावर बैंक एक कॉम्पेक्ट चार्जिंग डिवाइस है। यह 10000 एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए बिल्ट-इन टाइप-सी केबल मिलती है। यह 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है और वायर्ड चार्जिंग भी कर सकता है। पावर बैंक में LED इंडिकेटर भी है जिससे चार्जिंग स्टेटस दिखाई देता रहता है। 

वायर्ड चार्जिंग के लिए इसमें 20W का पावर डिलीवरी आउटपुट दिया गया है। इसमें USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी यह उसी Type-C पोर्ट से खुद को भी चार्ज कर सकता है। इसके साथ एक डिटेच हो सकने वाली टाइप-सी केबल भी मिलती है। कंपनी ने पावरबैंक के साथ 1 साल की वारंटी दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.