Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत

यह हवा से प्रदूषण के छोटे-बड़े कणों के साथ ही UV स्टर्लाइजेशन भी करता है जिससे हवा साफ होने के साथ-साथ शुद्ध भी होती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 13:09 IST
ख़ास बातें
  • प्रदूषण के छोटे-बड़े कणों के साथ ही UV स्टर्लाइजेशन भी करता है।
  • इसे कंपनी ने व्हाइट कलर में पेश किया है।
  • यह हवा में फैले हानिकारक कणों को 99.95% तक साफ करता है।

Portronics ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेग्मेंट में नया एयर प्यूरिफायर पेश किया है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेग्मेंट में नया एयर प्यूरिफायर पेश किया है। बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण की समस्या और बीमारियों के खतरे के बीच कंपनी का नया एयर प्यूरिफायर घर के अंदर साफ और सुरक्षित हवा उपलब्ध करवाने का वादा करता है। कंपनी का कहना है कि नया एयर प्यूरिफायर स्लीक डिजाइन में आता है और पावरफुल एयर प्युरिफिकेशन देता है। यह हवा से प्रदूषण के छोटे-बड़े कणों के साथ ही UV स्टर्लाइजेशन भी करता है जिससे हवा साफ होने के साथ-साथ शुद्ध भी होती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Portronics AIR X Smart HEPA Air Purifier price

Portronics AIR X Smart HEPA Air Purifier की कीमत 13,599 रुपये है। इसे कंपनी ने व्हाइट कलर में पेश किया है। साथ में 12 महीने की वारंटी भी दी गई है। एयर प्यूरिफायर को Portronics.com, Amazon.in, Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी यह उपलब्ध है। 

Portronics AIR X Smart HEPA Air Purifier Features

Portronics AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर कंपनी का मॉडर्न एयर प्यूरिफायर है जो घर और ऑफिस में शुद्ध और स्वच्छ हवा प्रदान करने का दावा करता है। कंपनी के अनुसार यह हवा में फैले हानिकारक कणों को 99.95% तक साफ करता है जिसमें 0.3 माइक्रोन से भी छोटे कण शामिल हैं। यानी धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कण, और PM2.5 प्रदूषक तत्व भी यह बखूबी साफ करता है। इसमें 4-स्टेज वाला प्यूरिफिकेशन प्रोसेस दिया गया है। बड़े पार्टिकल्स के लिए एक प्री-फिल्टर, कार्बन फिल्टर भी दिया गया है जो हवा से दुर्गंध और हानिकारक गैसों का भी सफाया करता है। 

AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर में कोल्ड केटालिस्ट लेयर दी गई है घर, या ऑफिस के अंदर मौजूद प्रदूषक तत्वों को ब्रेक डाउन करती है। इसका यूवी स्टर्लाइजेशन फीचर हवा की शुद्धता को बढ़ाता है और इसमें मौजूद बैक्टीरिया और रोगाणुओं को खत्म करता है। 

Advertisement

AIR X Smart न केवल परफॉर्मेंस में बेहतर है बल्कि यह आपकी शांति का भी ध्यान रखता है। यह केवल 45dB पर ऑपरेट करता है। स्लीप मोड में इसका शोर केवल 28dB रह जाता है। 310 एयर इनलेट्स की मदद से यह एयरफ्लो को बढ़ाता है। इसका क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) 249 m³/h बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.