PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई

देश की सरकार हर घर तक बिजली पहुंचाना चाहती है, जिसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 12:46 IST
ख़ास बातें
  • 2kW सोलर पैनल पर प्रति किलोवॉट ₹30,000 की सब्सिडी का लाभ मिलता है।
  • 3kW की कैपेसिटी पर ₹18,000 अतिरिक्त किलोवॉट की सब्सिडी मिलती है।
  • 3kW से ज्यादा की कैपेसिटी पर कुल ₹78,000 की सब्सिडी मिलती है।

अगर मासिक बिजली खपत 0-150 यूनिट है तो 1-2kW कैपेसिटी वाला सोलर पैनल सही रहेगा।

Photo Credit: Pexels/Kindel Media

देश की सरकार हर घर तक बिजली पहुंचाना चाहती है, जिसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है, जिसके तहत अगर आप अपने घर पर सोलर पैनल लगवाते हैं तो उस पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा सोलर पैनल लगवाने के लिए बहुत कम ब्याज पर बैंक लोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। आइए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं और कैसे इसका लाभ उठाया जा सकता है।

कितना है सब्सिडी
अगर आप 2kW का सोलर पैनल लगवाते हैं तो उस पर प्रति किलोवॉट ₹30,000 की सब्सिडी का लाभ मिलता है।
वहीं 3kW  की कैपेसिटी पर ₹18,000 अतिरिक्त किलोवॉट की सब्सिडी मिलती है।
इस योजना के तहत 3kW  से ज्यादा की कैपेसिटी पर कुल ₹78,000 की सब्सिडी मिलती है।
वहीं कुछ खास राज्यों में प्रत्येक किलोवॉट पर अतिरिक्त 10% की सब्सिडी भी मिल रही है।

Advertisement

कैसा सोलर पैनल रहेगा आपके लिए उचित? 
अगर आपकी मासिक बिजली की खपत 0-150 यूनिट के बीच है तो आपके लिए 1-2kW की कैपेसिटी वाला रूफटॉप सोलर पैनल उचित रहेगा।
वहीं बिजली की खपत 150-300 यूनिट के बीच है तो आपके लिए 2-3kW की कैपेसिटी वाला रूफटॉप सोलर पैनल उचित रहेगा।
जबकि 300 यूनिट या उससे ज्यादा की बिजली की खपत होने पर 3kW से ज्यादा की कैपेसिटी वाला रूफटॉप सोलर पैनल सही रहेगा।

कौन ले सकता है लाभ
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए भारत का स्थायी नागरिक होना अनिवार्य है।
आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह का होना जरूरी।
आवेदन करने के लिए बिजली वैध कनेक्शन और बिजली का लेटेस्ट बिल चाहिए।

सोलर पैनल के लिए कैसे करें अप्लाई

Advertisement
  • सबसे पहले आपको पीएम सूर्य घर पोर्टल पर जाना है।
  • सबसे पहले आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है और नीचे दिए गए कैप्चा को दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करके जरिए वेरिफाई करना है।
  • वेरिफिकेशन होने के बाद आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, पता, राज्य, जिला और पिन कोड आदि जानकारी दर्ज करनी हैं।
  • ईमेल आईडी वेरिफाई करने के लिए उस पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है। उके बाद सेव पर क्लिक करने के प्रोफाइल को पूरा करना है।
  • Enter your email and verify with OTP, and click ‘save' your profile
  • अब एक पॉप अप आएगा, जिसमें डू यू वॉन्ट द वेंडर टू फिल द ऐप्लिकेशन फॉर्म? उस पर येस या नो करना है।
  • अब आपको अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप पर क्लिक करना है उसके बाद राज्य, जिला, डिसकॉम, कंज्यूमर नंबर दर्ज करना है और फैच डिटेल्स पर क्लिक करना है, जिससे जरूरी जानकारी अपने आप फिल हो जाएगी,उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है और ऐप्लिकेशन सब्मिट करनी है।
  • जब आपको फीजिबिलिटी मंजूरी मिल जाएगी तो वेंडर का चयन करना है और सब्सिडी पाने के लिए अपनी बैंक की जानकारी दर्ज करनी है।
  • प्लांट का इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद वेंडर इंस्टॉलेशन की जानकारी आपको वेरिफिकेशन के लिए प्रदान करता है और फिर उसे DISCOM को जमा करता है।
  • DISCOM इंस्पेक्शन करता है और इंस्पेक्शन की जानकारी कंज्यूमर को प्रदान करता है। फिर कंज्यूमर सब्सिडी क्लेम करता है और उसे NPIA को जमा करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  4. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  5. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  6. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  9. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  10. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.