Google Year End Sale: Pixel 10, Pixel 9 पर 25 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, वॉच भी हुई सस्ती

Google ने साल के आखिर में End of Year Sale की पेशकश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 08:39 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 9 सेल में 21,600 रुपये की बचत के साथ 58,399 रुपये में मिल रहा है।
  • Pixel 9a सेल में 5000 रुपये की बचत के साथ 44,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Google Pixel Buds Pro 2 पर सेल में 3,000 रुपये की बचत हो रही है।

Google End of Year Sale शुरू हो गई है।

Photo Credit: Google

Google ने साल के आखिर में End of Year Sale की पेशकश की है। टेक दिग्गज अपने पिक्सल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स आदि पर 2025 के खत्म होने के मौके पर डिस्काउंट दे रहा है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को Google पिक्सल स्मार्टफोन पर 25 हजार से ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा। वहीं पुराना डिवाइस एक्सचेंज में देने पर एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। यहां हम आपको Google Pixel डिवाइसेज पर मिलने वाली डील्स और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 9

गूगल की End of Year Sale में Google Pixel 9 वर्तमान में 21,600 रुपये की बचत के साथ 58,399 रुपये में मिल रहा है, जबकि 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं HDFC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक भी पा सकते हैं।

Advertisement

Google Pixel 9a
Google Pixel 9a सेल में 5000 रुपये की बचत के साथ 49,999 रुपये के बजाय 44,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5,000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। वहीं सुपर सेवल बंड्स से 1000 रुपये बचत हो सकती है।

Google Pixel Buds Pro 2
Google Pixel Buds Pro 2 सेल में 3,000 रुपये की बचत के साथ 19,900 रुपये में मिल रहा है, जबकि ईयरबड्स को 22,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Google Pixel Watch 3
Google Pixel Watch 3 सेल में 28,900 रुपये के बजाय 22,915 रुपये में मिल रहा है, जिस पर 6,585 रुपये की बचत हो सकती है।

Advertisement

Google Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL
Google Pixel 10 Pro या Pixel 10 Pro XL की खरीद पर HDFC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10,000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। वहीं अगर एक्सचेंज ऑफर का उपयोग होता है तो 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

Google Pixel 10
Google Pixel 10 की खरीद पर HDFC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 7,000 इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। वहीं Pixel 10 को खरीदने 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

Google  Pixel 10 Pro Fold
Google  Pixel 10 Pro Fold की खरीद पर HDFC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10,000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा Pixel 10 Pro Fold की खरीद पर 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.