PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम

डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी PhonePe ने वालट इनेक्टिवनिटी मैंटेनेंस फीस शुरू की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2026 13:33 IST
ख़ास बातें
  • PhonePe ने ने हाल ही में अपने वॉलेट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।
  • PhonePe ने हर 3 महीने में 100 रुपये की इनएक्टिव वॉलेट फीस शुरू की है।
  • 1 साल तक वॉलेट से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं हुआ तो उसे इनएक्टिव माना जाएगा।

PhonePe ने वालट इनेक्टिवनिटी मैंटेनेंस फीस शुरू की है।

Photo Credit: Pexels/Nataliya Vaitkevich

डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी PhonePe ने वालट इनेक्टिवनिटी मैंटेनेंस फीस शुरू की है, जिसमें इनेक्टिविट वॉलेट को 100 रुपये प्रति तिमाही का भुगतान करना होगा। अगर PhonePe यूजर्स अपने वॉलेट का इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं करते हैं तो उन्हें इसके लिए भुगतान करना पड़ सकता है। कंपनी ने हाल ही में अपने वॉलेट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अगर यूजर्स 365 दिनों तक अपने PhonePe वॉलेट का उपयोग नहीं करते हैं तो उन पर 100 रुपये की इनएक्टिविटी मेंटेनेंस फीस लगाई जाएगी। आसान शब्दों में कहें तो अगर 1 साल तक वॉलेट से कोई भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन नहीं होता है तो PhonePe उस वॉलेट को इनएक्टिव मानेगा। आइए PhonePe के इस नए नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1 साल तक न इस्तेमाल करने पर लगेगा फाइन


100 रुपये की यह फीस सिर्फ उन यूजर्स पर लागू होगी जिन्होंने 1 साल से वॉलेट से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है। सिर्फ PhonePe ऐप खोलने या UPI पेमेंट करने को वॉलेट एक्टिविटी नहीं माना जाएगा। चार्ज से बचने और अकाउंट को फिर से एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को वॉलेट से कोई ट्रांजैक्शन करना होगा। कंपनी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फीस लेने से पहले 15 दिनों के दौरान कई बार यूजर को वॉलेट के इनएक्टिव होने के बारे में सूचना देता है और वॉलेट को फिर से एक्टिवेट करने के तरीके भी बताता है।

अगर वॉलेट में काफी बैलेंस है तो कंपनी सीधे चार्ज काट सकती है। अगर बैलेंस 100 रुपये से कम है तो PhonePe उपलब्ध राशि ले लेगा और वॉलेट बैलेंस नेगेटिव में जाने के बजाय जीरो हो जाएगा। अगर इस दौरान यूजर वॉलेट का उपयोग करके कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करता है तो PhonePe वॉलेट का स्टेटस एक्टिव हो जाएगा और यूजर से कोई फीस नहीं ली जाएगी। अगर वॉर्निंग पीरियड के दौरान कोई ट्रांजेक्शन नहीं की जाती है तो 15 दिनों के नोटिस पीरियड के आखिर में यूजर के वॉलेट बैलेंस से फीस काट ली जाएगी।

PhonePe क्यों ले रहा इनएक्टिव वॉलेट फीस


PhonePe ने हर 3 महीने में 100 रुपये की इनएक्टिव वॉलेट फीस की शुरुआत की है। यह फीस प्लेटफॉर्म को लगातार अपडेट करने, खामियों को ठीक करने और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ली जाती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.