Philips OneChef हुआ लॉन्च, बिना LPG गैस बनेगा कई तरीकों से खाना, भारतीय रसोई के लिए बेस्ट

Philips भारतीय घरों में रोजाना खाना पकाने में मदद करने के लिए एक नया स्मार्ट किचन डिवाइस Philips OneChef लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Philips OneChef में Philips की एम्बीहीट टेक्नोलॉजी है।
  • Philips OneChef में 33 कूकिंग फंक्शन दिए गए हैं।
  • Philips OneChef एक मल्टीपर्पज कूकिंग अप्लायंसेज है।

Philips OneChef में Philips की एम्बीहीट टेक्नोलॉजी है।

Photo Credit: Philips

Philips भारतीय घरों में रोजाना खाना पकाने में मदद करने के लिए एक नया स्मार्ट किचन डिवाइस Philips OneChef लेकर आया है। Philips OneChef मुंबई में शेफ्स टेस्टिंग टेबल इवेंट में पेश किया गया, जिसका आयोजन शेफ रणवीर बराड़ ने किया था। इस इवेंट में लाइव कुकिंग डेमो के जरिए भारत के भोजन का प्रदर्शन किया गया। बराड़ और गुलबहार तौरानी ने बताया कि कैसे मॉडर्न किचेन अप्लायंसेज भारतीय स्वाद को बरकरार रखते हुए मुश्किल से मुश्किल भोजन को आसान बना सकते हैं। इस इवेंट में फराह खान और राजीव मखनी ने इस बात पर चर्चा भी की कि कैसे स्मार्ट अप्लायंसेज घरेलू खाना पकाने को बदल रहे हैं। यह डिवाइस कई खाना पकाने की तकनीकों को एक ही कॉम्पैक्ट सिस्टम में लेकर आता है। यहां हम आपको Philips OneChef के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Philips OneChef Price

कीमत की बात करें तो Philips OneChef की कीमत 19,995 रुपये है। स्मार्ट किचन डिवाइस की बिक्री आज यानी कि 19 मार्च से भारत में शुरू हो गई है। यह डिवाइस क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

Philips OneChef Features

Philips OneChef एक मल्टीपर्पज कूकिंग अप्लायंसेज के तौर पर डिजाइन किया गया है जो 33 कूकिंग फंक्शन को एक ही डिवाइस में लेकर आता है। यह भारतीय रसोई में आमतौर पर उपयोग होने वाले कई खाना पकाने के कई तरीकों को मैनेज कर सकता है, जिनमें एयर फ्राइंग, स्टिर फ्राइंग, स्टीमिंग और बॉइलिंग शामिल हैं। इससे कई डिवाइसेज की जरूरत को कम करने में मदद मिलती है। यह रोजमर्रा के भोजन और त्योहारों के लिए खास भोजन को पकाना आसान बनाता है।

इस अप्लायंसेज में Philips की एम्बीहीट टेक्नोलॉजी है, जो समान रूप से हीट वितरित करती है और इंटेलिजेंट टेंप्रेचर कंट्रोल प्रदान करती है। यह सिस्टम खाना पकाने की स्थितियों पर नजर रखता है और तैयार किए जा रहे भोजन के आधार पर हीट लेवल को एडजेस्ट करता है। इससे अप्लायंसेज कई व्यंजनों में एक समान टेक्स्चर और टेस्ट बनाए रखता है। Philips ने इस डिवाइस को आसान कंट्रोल और गाइडेड कूलिंग प्रोग्राम से भी लैस किया है, जो यूजर्स को कम से कम प्रयास के साथ कई तरह के भोजन बनाने में मदद करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.