Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी

Philips ने चीन में अपनी नई फुल ऑटोमैटिक कॉफी मशीन Baristina Bar Pro 500 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Philips Baristina Bar Pro 500 में 1.2 लीटर का पानी का टैंक है।
  • Philips Baristina Bar Pro 500 में 100% सिरेमिक डिस्क ग्राइंडर है।
  • Philips Baristina Bar Pro 500 लो टेंप्रेचर ब्रीव्यूइंग की सुविधा देती है।

Philips Baristina Bar Pro 500

Photo Credit: Philips

Philips ने चीन में अपनी नई फुल ऑटोमैटिक कॉफी मशीन Baristina Bar Pro 500 को लॉन्च कर दिया है। यह मशीन एडवांस कोल्ड एक्सट्रैक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके मात्र 90 सेकंड में 12 घंटे तक कोल्ड ब्रू कॉफी फ्लेवर प्रदान करती है। इस मशीन में जीरो प्रीहीट सिस्टम है, जिससे यूजर्स करीबन 1 मिनट में कॉफी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको Philips Bar Pro 500 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Philips Baristina Bar Pro 500 Price

कीमत की बात की जाए तो Philips Baristina Bar Pro 500 की कीमत 3796 युआन (लगभग 50,912 रुपये) है। यह कॉफी मशीन फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही बिक्री शुरू होगी।

Advertisement

Philips Baristina Bar Pro 500 Specifications

Philips Baristina Bar Pro 500 में ऑराप्रेस लो-टेम्परेचर कोल्ड एक्सट्रैक्शन टेक्नोलॉजी है, जो हाई प्रेशर एक्सट्रेशन, लो फ्लो परमीएशन और लो टेंप्रेचर ब्रीव्यूइंग (कॉफी बनाने) बनाने की सुविधा देती है। यह सिस्टम स्मूथ और एरोमैटिक कोल्ड ब्रू कॉफी तैयार करता है जो SCAA गोल्डन कप स्टैंडर्ड पर काम करता है। मशीन में 16 बार पंप प्रेशर सिस्टम भी है, जो रिच क्रीमा और फ्लेवर के लिए स्टेबल एक्सट्रैक्शन प्रदन करता है। Philips ने इस मशीन को कॉम्पैक्ट  साइज में डिजाइन किया है। इसकी चौड़ाई 19 सेमी है और यह लगभग एक लैपटॉप जितनी जगह कवर करती है, जिसके चलते इसे छोटी रसोई, ऑफिस डेस्क या कॉफी कॉर्नर में रखा जा सकता है। इसकी बॉडी में कूल-टोन्ड मेटल फिनिश और फिर वुड एक्सेंट हैं, जिससे इसका लुक मॉडर्न और प्रीमिय लगता है।

Bar Pro 500 में 100% सिरेमिक डिस्क ग्राइंडर है। Philips का दावा है कि यह सामान्य मेटल ग्राइंडर से 2.3 गुना ज्यादा मजबूत है, जिससे कॉफी बीन्स का स्वाद बरकरार रहता है और घिसावट कम होती है। इसका बीनसिंक 2.0 सिस्टम रोस्ट के लेवल के आधार पर एक्सट्रैक्शन सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तौर पर कैलिब्रेट करता है, जिसमें डार्क, मीडियम या लाइट शामिल है। यह मशीन 6 कस्टमाइजबेल कॉफी विकल्प प्रदान करती है, जिनमें एस्प्रेसो, लुंगो और आइस्ड कॉफी शामिल हैं। इसमें कॉफी कप का साइज 70 मिलीलीटर से 200 मिलीलीटर तक एडजेस्टेबल हो सकता है। इसमें 1.2 लीटर का पानी का टैंक और 170 ग्राम का कॉफी बीन्स हॉपर है, जिससे कई बार कॉफी तैयार हो सकती है। Philips ने ड्राई-वेट सेपरेशन सिस्टम के साथ मैंटेनेंस आसान किया है जो कॉफी के ग्राउंड को इंटरनल कंपोनेंट में फंसने से रोकता है। मशीन में उपयोग किए गए कॉफी ग्राउंड को आसानी से निकालने के लिए क्विक-रिलीज पक सिस्टम भी है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.