ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल

ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Optoma ने भारत में अपनी N-सीरीज प्रोफेशनल डिस्प्ले को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 86 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Optoma N-सीरीज में मीडिया प्लेयर दिया गया है।
  • Optoma N-सीरीज एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।
  • Optoma N-सीरीज क्लाउड-बेस्ड वर्कफ्लो का सपोर्ट करती है।

Optoma N-सीरीज एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।

Photo Credit: Optoma

ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Optoma ने भारत में अपनी N-सीरीज प्रोफेशनल डिस्प्ले को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 86 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं। ये कमर्शियल-ग्रेड 4K UHD डिस्प्ले हैं जिन्हें रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, कॉर्पोरेट, हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्टेशन और पब्लिक प्लेसेज पर इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। Optoma N-सीरीज में मीडिया प्लेयर दिया गया है। यहां हम आपको Optoma N-सीरीज प्रोफेशनल डिस्प्ले और उनके फीचर्स से लेकर अन्य खूबियों आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Optoma N-Series Price & Availability

Optoma ने अभी तक Optoma N-Series की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लॉन्च के समय के आस-पास और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Optoma प्रोफेशनल डिस्प्ले का कहां होगा इस्तेमाल

Optoma की N-सीरीज प्रोफेशनल डिस्प्ले का इस्तेमाल डिजिटल साइनेज, कस्टमर एंगेजमेंट, मीटिंग रूम में कॉलोब्रेशन, इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, रास्ता बताने वाली डिस्प्ले (वे-फाइंडिंग), कमांड सेंटर और पब्लिक कम्युनिकेशन के लिए होगा। N-सीरीज 24/7 तक सपोर्ट करती हैं और इन्हें पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों ओरिएंटेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इन खूबियों के चलते ये डिस्प्ले अलग-अलग कमर्शियल माहौल और इंस्टॉलेशन कॉन्फिगरेशन में हो सकती हैं।

Optoma N-सीरीज में मीडिया प्लेयर दिया गया है जो कि बिना किसी बाहरी प्लेबैक डिवाइस के कंटेंट की शेड्यूलिंग, मैनेजमेंट और पब्लिशिंग का सपोर्ट करता है। यह कई डिस्प्ले पर प्रमोशनल कैंपेन, सीजनल ऑफर, कीमत की जानकारी और कॉर्पोरेट घोषणाओं को दूर से ही अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है। Optoma Management Suite (OMS) के जरिए IT एडमिनिस्ट्रेटर डिवाइस की हेल्थ को मॉनिटर कर सकते हैं, फर्मवेयर अपडेट भेज सकते हैं, पावर शेड्यूल मैनेज कर सकते हैं और रिमोट लेवल पर कंटेंट डिस्ट्रिब्यूट कर सकते हैं।

Advertisement

Optoma N-Series Professional Display Specifications

N-सीरीज एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। यह एंटरप्राइज एप्लिकेशन और क्लाउड-बेस्ड वर्कफ्लो का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में एचडीएमआई, डिस्प्ले पोर्ट, यूएसबी टाइप सी और LAN शामिल हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी का ऑप्शन 65 इंच और उससे बड़े मॉडल में OPS स्लॉट भी होता है।

इन डिस्प्ले में स्लिम बेजेल, 25% हेज वाला एंटी-ग्लेयर ग्लास और वाइड व्यूइंग एंगल के साथ-साथ लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री ऑपरेशन की सुविधा भी मिलती है। ये आस-पास की रोशनी वाले माहौल में उपयोग के लिए हाई ब्राइटनेस और बेहतरीन कलर रिप्रोडक्शन भी प्रदान करते हैं। N-सीरीज में एनर्जी खपत को मैनेज करने के लिए शेड्यूलिंग और पावर मैनेजमेंट फीचर भी दिया गया है। इसकी पैकेजिंग 99% रीसायकल होने वाले मटीरियल से तैयार की गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.