OnePlus लाई 10000mAh का पावरबैंक ‘Pouch’, एकसाथ चार्ज होंगे 3 फोन, जानें प्राइस

OnePlus x Sharge Pouch : शार्ज से एकसाथ 3 डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। दो डिवाइसेज टाइप-सी पोर्ट से चार्ज हो सकती हैं, जबकि तीसरी वॉल चार्जर से।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मई 2024 16:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus x Sharge Pouch पावरबैंक सेल के लिए उपलब्‍ध
  • प‍िछले साल इसे क्राउडफंडिंग के तहत लाया गया था
  • OnePlus x Sharge Pouch के दाम करीब 100 डॉलर हैं

पावरबैंक का डिजाइन स्‍लीक है और यह वनप्‍लस के पॉपुलर रेड और वाइट कलर स्‍कीम में आता है।

OnePlus काफी वक्‍त से एक्‍सेसरीज कैटिगरी में नया पेश करने की प्‍लानिंग कर रही है! पिछले साल उसने शार्ज (Sharge) के साथ पार्टनरशिप करके ‘पाउच' (pouch) नाम का पावर बैंक लॉन्‍च किया था। नाम की तरह ही इस पावर बैंक का ड‍िजाइन भी पाउच जैसा है। इसे शुरुआत में क्राउडफंडिंग के जरिए पेश किया गया और प्राइस सामने नहीं आए थे। अब हर कोई इसे खरीद सकता है। आइए जानते हैं OnePlus x Sharge ‘Pouch' की कीमत और इसके प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस।  
 

OnePlus x Sharge Pouch Price 

नया वनप्‍लस पावर बैंक कई तरह के चार्जिंग प्रोटोकॉल ऑफर करता है। इनमें QC 3.0, QC 4.0, PD 2.0 और PD 3.0 जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल शामिल हैं। ये पावर बैंक 40W की चार्जिंग स्‍पीड ऑफर करता है। दावा है कि वनप्‍लस यूजर्स को सुपरवूक टेक्‍नॉलजी के साथ 55W तक चार्जिंग स्‍पीड एक्‍सपीरियंस होगी। 

OnePlus x Sharge Pouch को अब शार्ज की वेबसाइट से लिया जा सकता है। कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 8,327 रुपये) है। हालांकि प्राइस ज्‍यादा लग सकते हैं, क्‍योंकि मार्केट में काफी सस्‍ते ऑप्‍शंस मौजूद हैं। 
 

OnePlus x Sharge Pouch Specifications 

OnePlus x Sharge Pouch की क्षमता 10 हजार एमएएच की है। इसके साथ एक डिटैचेबल वॉल चार्जर आता है और एक बिल्‍ट-इन केबल। दावा है कि शार्ज से एकसाथ 3 डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। दो डिवाइसेज टाइप-सी पोर्ट से चार्ज हो सकती हैं, जबकि तीसरी वॉल चार्जर से। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, इस पावरबैंक का डिजाइन स्‍लीक है और यह वनप्‍लस के पॉपुलर रेड और वाइट कलर स्‍कीम में आती है। पावर बैंक की केबल और मैग्‍नेट के जरिए कनेक्‍ट हो जाती है और स्‍मूद तरीके से काम करती है। वनप्‍लस पावरबैंक को खासतौर पर वनप्‍लस डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है और हजारों की संख्‍या में अन्‍य डिवाइसेज के साथ भी काम करता है। इसका लुक काफी इम्‍प्रैसिव है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.