गेमिंग में भी फोन रहेगा कूल-कूल! OnePlus लाई सबसे पतला कूलिंग क्लिप, Android, iOS दोनों का सपोर्ट

क्लिप एक पावर बैंक जैसे डिजाइन में आती है जिसकी मोटाई केवल 9.8mm है। यह केवल 68 ग्राम की है और वजन में बहुत ही हल्की बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 12:02 IST
ख़ास बातें
  • मेग्नेटिक आइस कूलिंग क्लिप को कंपनी ने पावरबैंक जैसे डिजाइन में बनाया है
  • वनप्लस ने कूलिंग क्लिप में डुअल कूलिंग मोड दिया है
  • इसका वजन 68 ग्राम है

OnePlus ने दुनिया का सबसे पतला मेग्नेटिक आइस कूलिंग स्मार्टफोन कूलर लॉन्च किया है

Photo Credit: Gizmochina

OnePlus ने दुनिया का सबसे पतला मेग्नेटिक आइस कूलिंग स्मार्टफोन कूलर लॉन्च किया है। कंपनी की यह आइस कूलिंग क्लिप सबसे हल्की और सबसे पतली कूलिंग क्लिप है। क्लिप एक पावर बैंक जैसे डिजाइन में आती है जिसकी मोटाई केवल 9.8mm है। यह केवल 68 ग्राम की है और वजन में बहुत ही हल्की बताई गई है। इसके कूलिंग सिस्टम में एक थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग मॉड्यूल लगा है, एक कर्व्ड एयर डक्ट, और एक फैन लगा है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य विशेषताओं के बारे में। 

OnePlus Magnetic Ice Cooling Clip price

OnePlus Magnetic Ice Cooling Clip की कीमत 179 युआन (लगभग 2500 रुपये) है। OnePlus 15T के साथ कंपनी ने इसे पेश किया है। OnePlus अधिकारिक वेबसाइट (via) से डिवाइस को खरीदा जा सकता है। 

OnePlus Magnetic Ice Cooling Clip Specifications

वनप्लस मेग्नेटिक आइस कूलिंग क्लिप को कंपनी ने पावरबैंक जैसे डिजाइन में बनाया है। इसके डाइमेंशन 87.6 x 62 x 9.8mm हैं। इसका वजन 68 ग्राम है जो इसे बेहद हल्की कूलिंग क्लिप बनाती है। इसके कूलिंग सिस्टम में एक थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग (TEC) मॉड्यूल लगा है, एक कर्व्ड प्रोग्रेसिव एयर डक्ट, और सेंट्रिफ्यूगल फैन लगा है। एयर डक्ट के माध्यम से ठंडी हवा इसमें ऊपर से आती है, गर्म हवा साइड से निकल जाती है। कंपनी के अनुसार, फोन पर लगे होने के बावजूद भी यह यूजर को कम्फर्टेबल रखता है और लम्बे इस्तेमाल में फोन को गर्म नहीं होने देता है। 

वनप्लस ने कूलिंग क्लिप में डुअल मोड दिया है जो दो तरह से कूलिंग कर सकता है। कम शोर के लिए यह साइलेंट मोड के साथ आता है। वहीं, गेमिंग जैसे परफॉर्मेंस टास्क के लिए इसमें परफॉर्मेंस मोड दिया गया है जो हैवी लोड के दौरान फोन को ठंडा रखता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही तरह के डिवाइसेज के साथ काम करता है। इसका मेग्नेटिक फोर्स 10N का है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट है। डिवाइस USB टाइप-सी के माध्यम से ऑपरेट करता है। इसमें 5V/3A की पावर आउटपुट दी गई है। इसमें इंडिकेटर लाइट सिस्टम भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.