बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां

Nippo ने भारत में Airvue एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए हैं। चार मॉडल 300 से 1,500 वर्ग फीट तक के स्पेस को कवर करते हैं और इनमें True HEPA, UV-C और स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Nippo ने भारत में Airvue एयर प्यूरीफायर के चार मॉडल उतारे
  • एयर प्यूरीफायर 300 से 1,500 वर्ग फीट तक स्पेस कवर करेंगे
  • True HEPA फिल्टर के साथ UV-C और स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मौजूद

Nippo ने भारत में Airvue एयर प्यूरीफायर के चार मॉडल लॉन्च किए

Photo Credit: Nippo

Indo National Limited (INL) ने अपने Nippo ब्रांड के तहत Nippo Airvue को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके साथ इंडोर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और एयर प्यूरिफिकेशन सेगमेंट में एंट्री की है। Airvue को घरों और दूसरे इंडोर स्पेस की हवा को मॉनिटर और प्यूरिफाई करने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह लॉन्च Nippo को बैटरी से आगे होम और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कैटेगरी में विस्तार देने की रणनीति का हिस्सा है।

Nippo Airvue को चार स्मार्ट मॉडल L301S, M601S, U801S और U1001S में लॉन्च किया गया है। ये मॉडल 300 से 1,500 वर्ग फीट तक के स्पेस को कवर करते हैं। एयर प्यूरीफायर में 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें True HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन शामिल हैं। कंपनी ने इसमें एक पेटेंटेड नैनो-ऑर्गेनिक लेयर भी दी है, जिसे 99.9 प्रतिशत माइक्रोब्स को खत्म करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा Airvue में 254nm UV-C LED और सिरेमिक नेगेटिव आयन जनरेटर भी मिलता है।

Advertisement

Airvue में स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी दी गई है। इसके जरिए यूजर्स एयर क्वालिटी से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं और अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें ओवर-द-एयर अपडेट्स का सपोर्ट भी दिया है। Nippo ने एयर प्यूरीफायर के साथ अलग से Air Quality Monitors भी पेश किए हैं। इनमें AQM Pro 9-Parameter शामिल है, जो इंडोर एयर क्वालिटी से जुड़े नौ पैरामीटर को मॉनिटर करता है। कंपनी ने एयर क्वालिटी को समझने के लिए चार प्रॉपराइटरी इंडेक्स भी तैयार किए हैं, जो Air Quality, Health, Productivity और Energy से जुड़े हैं।

INL के मुताबिक, एयर प्यूरीफिकेशन कंपनी के लिए एक नया बिजनेस वर्टिकल होगा। अगले पांच साल में कंपनी एयर प्यूरीफिकेशन और इंडोर एयर इंटेलिजेंस सेगमेंट में 15 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के मुताबिक, भारत में इंडोर एयर क्वालिटी को लेकर जागरूकता बढ़ने के साथ घरों के अलावा ऑफिस, अस्पताल, संस्थानों और ग्रीन बिल्डिंग्स में भी एयर प्यूरीफिकेशन सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है।

कंपनी ने IMARC Group के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि भारत का एयर प्यूरीफायर मार्केट 2034 तक 1.82 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है और इस दौरान 13.54 प्रतिशत की CAGR से बढ़ने का अनुमान है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.