MP Board Result 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट ऐसे करें ऑनलाइन चेक

MP Board Result 2024 : 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्‍ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 14:42 IST
ख़ास बातें
  • एमपी बोर्ड का रिजल्‍ट आएगा आज
  • 10वीं 12वीं का रिजल्‍ट देख पाएंगे ऑनलाइन
  • शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्‍ट

स्‍टूडेंट्स मिनटों में अपना रिजल्‍ट, मार्क्‍स और परसेंटेज के साथ देख पाएंगे। (सांकेतिक इमेज)

मध्‍यप्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा मंडल यानी MPBSE आज बुधवार को एमपी बोर्ड का 2024 का रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है। 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्‍ट (MP Board Result 2024) जारी किया जाएगा। यह रिजल्‍ट शाम 4 बजे (MP Board 10th Result 2024) जारी होगा, जिसे ऑनलाइन (MP Board Result 2024 online check) चेक किया जा सकता है। स्‍टूडेंट्स मिनटों में अपना रिजल्‍ट, मार्क्‍स और परसेंटेज के साथ देख पाएंगे। इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 

जो भी स्‍टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वो बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in का रुख कर सकते हैं। इन वेबसाइटों पर हर सब्‍जेक्‍ट के मार्क्‍स भी दिखाए जाएंगे। रिजल्‍ट को डाउनलोड करने की सुविधा होगी। 
 

ऐसे करें रिजल्‍ट चेक 

  • अपने मोबाइल, टैब या लैपटॉप की मदद से mpresults.nic.in पर जाएं। 
  • 10वीं और 12वीं के लिए आपको अलग-अलग लिंक नजर आएंगे।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रोल नंबर और ऐप्लिकेशन नंबर सबमिट करना होगा। 
  • सही डिटेल दर्ज करते ही आपका रिजल्‍ट फ्लैश हो जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकेगा।   
 

इन वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं रिजल्‍ट 

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है। MPBSE का मोबाइल ऐप भी रिजल्‍ट बताएगा, ऐसा दावा है। साढ़े 17 लाख स्‍टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्‍टर किया था। पिछले साल मई में रिजल्‍ट आया था, लेकिन इस साल समय से पहले रिजल्‍ट आ रहा है। कई अन्‍य राज्‍यों जैसे- पंजाब और उत्तर प्रदेश का बोर्ड रिजल्‍ट भी घोषित किया जा चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 4G, LTE vs 5G: जानें फोन में कौन सी सेटिंग है बेहतर?
  3. Vivo V70 vs OnePlus 15R vs Nothing Phone 3: 50K में कौन सा है बेस्ट
  4. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  5. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
  2. Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
  4. Samsung Galaxy S26 Series में मिल सकती है 5,000mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. NASA के चांद मिशन पर स्पीड ब्रेकर! लॉन्च पैड से हट सकता है Artemis II, जानें कारण
  6. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
  8. iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
  9. MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
  10. मन की बात में PM मोदी ने बैंकिंग और सेफ्टी की दीं टिप्स, केवाईसी और ओटीपी साझा करने तक, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.