MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स

MOVA ने भारतीय बाजार में अपने नए E-सीरीज रोबोट वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिए है, जिसमें MOVA E10, MOVA E20s Pro और MOVA E40 शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2026 16:06 IST
ख़ास बातें
  • MOVA E10 एक एंट्री लेवल स्मार्ट क्लीनिंग डिवाइस है।
  • MOVA E20s Pro एक मिड रेंज स्मार्ट क्लीनिंग डिवाइस है।
  • MOVA E40 एक प्रीमियम रोबोट वैक्यूम क्लीनर है।

MOVA E20s Pro एक मिड रेंज स्मार्ट क्लीनिंग डिवाइस है।

Photo Credit: MOVA

MOVA ने भारतीय बाजार में अपने नए E-सीरीज रोबोट वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिए है, जिसमें MOVA E10, MOVA E20s Pro और MOVA E40 शामिल हैं। ये रोबोट सीरीज एंट्री लेवल से लेकर, मेनस्ट्रीम और प्रीमियम यूजर्स के लिए खासतौर पर तैयार किए गए हैं। इन रोबोट में बेसिक ऑटोमेटिक क्लीनिंग से लेकर ऑटोनॉमस ऑपरेशन के हाई लेवल तक अपग्रेड करने का ऑप्शन मिलता है। यहां हम आपको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

MOVA E-Series Price

कीमत की बात की जाए तो MOVA E10 की कीमत 14,999 रुपये, MOVA E20s Pro की कीमत 24,999 रुपये और MOVA E40 की कीमत 49,999 रुपये है। ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर बिक्री के लिए MOVA की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होंगे।

MOVA E10 Specifications

MOVA E10 एक एंट्री लेवल स्मार्ट क्लीनिंग डिवाइस है। यह छोटे घरों और फर्स्ट टाइम यूजर्स के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। इसकी सक्शन कैपेसिटी 4,500Pa है। यह मल्टी-पाथ नेविगेशन के साथ जिगजैग, एज, जोन और रैंडम जैसे क्लीनिंग मोड प्रदान करता है। इसमें मॉपिंग की सुविधा भी मिलती है। इस रोबोट को ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ऑब्सटेकल हैंडलिंग के लिए क्लिफ सेंसर दिया गया है। इस डिवाइस की बैटरी एक बार चार्ज होकर साइलेंट मोड में 150 मिनट तक और स्टैंडर्ड मोड में 120 मिनट तक चल सकती है। यह छोटे अपार्टमेंट के लिए उचित डिवाइस है।

MOVA E20s Pro Specifications

MOVA E20s Pro एक मिड रेंज स्मार्ट क्लीनिंग डिवाइस है। यह अर्बन घरों और अपग्रेड यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसकी सक्शन कैपेसिटी 13,000Pa है। यह स्मार्ट पाथ फाइंडर नेविगेशन के साथ आता है। इसमें ऑब्सटेकल हैंडलिंग के लिए लेजर ऑब्सटेकल अवाइडेंस दिया गया है। इसमें मॉपिंग की सुविधा भी मिलती है। इस रोबोट को ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ऑटो एम्प्टी और एंटी हेयर टैंगल है।  इस डिवाइस की बैटरी एक बार चार्ज होकर साइलेंट मोड में 135 मिनट तक और स्टैंडर्ड मोड में 100 मिनट तक चल सकती है। इसका इस्तेमाल मिड साइज के अपार्टमेंट में आसानी से किया जा सकता है।

MOVA E40 Specifications

MOVA E40 एक प्रीमियम रोबोट वैक्यूम क्लीनर है। यह खासतौर पर बड़े घरों और एडवांस यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह 19,000Pa की सक्शन कैपेसिटी के साथ आता है। नेविगेशन के लिए इसमें एडवांस इंटेलिजेंट नेविगेशन शामिल किया गया है। ऑब्सटेकल हैंडलिंग के लिए लेजर ऑब्सटेकल अवॉइडेंस के साथ आता है। यह एडवांस ऑटोमैशन फीचर्स प्रदान करता है। इसमें मॉपिंग की सुविधा भी मिलती है। इस रोबोट को ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। रोबोट की बैटरी एक बार चार्ज होकर साइलेंट मोड में 260 मिनट तक चल सकती है। इसका इस्तेमाल बड़े घरों और मिक्स्ड फ्लोर के लिए किया जा सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MOVA E10, MOVA E20s Pro, MOVA E40, Robot Vacuum Cleaner

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज
  2. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. Xiaomi लेकर आया स्मार्ट Vacuum Cleaner, 100 दिन तक नहीं बदलना पड़ेगा डस्ट बैग!
  4. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  5. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  6. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  7. MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
  10. Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.