Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स

Meta ने दुनिया भर में Meta One पेश कर दिया है जो कि एक नई सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसमें Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI जैसे प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 14:36 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने Meta One पेश कर दिया है जो कि एक नई सब्सक्रिप्शन सर्विस है।
  • मेटा वन सब्सक्राइबर्स को ज्यादा फीचर्स और एआई यूसेज प्रदान करता है।
  • Meta One प्लान अब दुनिया भर में उपलब्ध हैं।

Meta One प्लान अब दुनिया भर में उपलब्ध है।

Photo Credit: Meta

टेक दिग्गज Meta ने दुनिया भर में Meta One पेश कर दिया है जो कि एक नई सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसमें Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI जैसे प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स मिलते हैं। ये प्लान सामान्य यूजर्स, क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं। हालांकि, सामान्य सर्विस हमेशा के लिए ही फ्री रहने वाली है, लेकिन पेड़ यूजर्स को अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यहां हम आपको Meta One के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Meta One Price

Meta One प्लान अब दुनिया भर में उपलब्ध हैं। Meta One प्लान की शुरुआती कीमत सिंगल प्रोडक्ट के लिए $2.99 ​​प्रति महीना, इंडिविजुअल बंडल के लिए $7.99 प्रति महीना और क्रिएटर और बिजनेस बंडल के लिए $14.99 प्रति महीना है। 
सिंगल प्रोडक्ट प्लान में Instagram Plus ($3.99/महीना), WhatsApp Plus ($2.99/महीना) औऱ Facebook Plus ($3.99/महीना) है।
बंडल प्लान में इंडिविजुअल और एआई पावर यूजर्स के लिए Core ($7.99/महीना) और Premium ($19.99/महीना) है।
बंडल प्लान में बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए Essential ($14.99/महीना), Advanced ($49.99/महीना), Expert ($149/महीना) और Max ($499/महीना) है।

Meta One Subscription Service
ध्यान देने वाली बात यह है कि Meta का कहना है कि Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI पर सामान्य अनुभव हमेशा फ्री रहेगा। हालांकि, जो यूजर्स ज्यादा फीचर्स, ज्यादा एआई से बना कंटेंट और अतिरिक्त टूल्स चाहते हैं तो वो सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर सकते हैं। Meta One पर ऐप्स और Meta AI में 50 से ज्यादा फीचर्स एक साथ मिलते हैं और आने वाले समय में इसमें एडिट्स और AI ग्लास जैसे प्रोडक्ट्स ऐड करने का प्लान है। Meta ने कहा है कि ये प्लान धीरे-धीरे लॉन्च किए जा रहे हैं। 1.5 करोड़ सब्सक्रिप्शन और ट्रायल अब तक रिकॉर्ड किए गए हैं।

मेटा वन सब्सक्राइबर्स को ज्यादा फीचर्स और एआई यूसेज प्रदान करता है, जिससे क्रिएटर्स को क्रिएट करने के लिए ज्यादा समय मिलता है और समय कम खराब होता है। इसके अलावा बिजनेस को नए टूल मिलते हैं, जिससे उन्हें ग्रो करने में मदद मिलती है। सब्सक्राइबर्स को स्पेशल क्षमताएं मिलेंगी और एआई का ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे फ्री में मिलने वाला अनुभव ज्यादा बेहतर होगा जाएगा। कंपनी इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप और मेटा एआई पर 50 से ज्यादा फीचर्स लेकर आ रही है, जिन्हें जल्द ही Edits, AI Glasses और तक विस्तार किया जाएगा।

सामान्य और एआई पावर यूजर्स के लिए प्लान
Meta ने इस साल की शुरुआत में Meta One सिंगल प्रोडक्ट प्लान  Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus लॉन्च किए। इनमें खास नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनसे Instagram और Facebook पर ज्यादा लोगों से जुड़ने और क्रिएटिविटी दिखाने में मदद मिलती है। साथ ही WhatsApp पर ज्यादा बेहतर तरीके से चीजों को मैनेज करने और अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। इन प्लान्स को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया और इनमें आगे विस्तार किया जा रहा है।

Advertisement

Instagram Plus में हाल ही में कस्टम DM और स्टोरी फॉन्ट, खास लोगों द्वारा स्टोरी देखने पर नोटिफिकेशन और DM प्रीव्यू जैसे फीचर शामिल किए गए हैं।
Facebook Plus में Messenger के लिए कस्टमाइजेशन के ऑप्शन शामिल हुए हैं, Reels के बारे में ज्यादा इनसाइट्स मिल रही हैं। Reels और फीड पोस्ट के लिए सुपर रिएक्शन एक्सपेंड किया जा रहा है।
WhatsApp Plus में जल्द ही चैट और मीडिया बैकअप के लिए स्टोरेज और फोकस शेड्यूल की टेस्टिंग होगी। फोकस शेड्यूल यूजर्स को एक तय समय पर चैट को म्यूट या हाइड करके सबसे जरूरी समय को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Meta One अब Core और Premium बंडल प्लान के साथ और भी आगे जा रहा है। इन प्लान में सिंगल प्रोडक्ट प्लान के फीचर्स के साथ-साथ, ज्यादा कंप्यूट-इंटेंसिव AI कैपेसिटी का अधिक इस्तेमाल भी शामिल है। इसका मतलब है Meta AI के साथ अधिक मीडिया जनरेशन जैसे Muse मॉडल से इमेज बनाना और एडिट करना और वीडियो बनाना। इसके अलावा Instagram पर Restyle जैसे इन-ऐप AI टूल का ज्यादा इस्तेमाल करना शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.