MATE SUV थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलती है 100km!

बाइक के फ्रेम में 90% रिसाइकल किया गया एल्यूमिनियम इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • इसे बाइक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और थ्री-व्हीलर की तरह भी।
  • इसमें 250W वाट की मोटर दी गई है।
  • तीन पहिए होने की वजह से इस पर भारी लोड भी ले जाया सकता है।

Photo Credit: Mate Bikes

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) आधुनिक युग की मांग हैं। कार और कार्गो से लेकर टू-व्हीलर्स तक इलेक्ट्रिक एनर्जी पर स्विच हो गए हैं। इसलिए कंपनियां अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ नए प्रयोग भी करने लगी हैं। ऐसा ही एक इलेक्ट्रिक व्हीकल MATE की ओर से पेश किया गया है। आप इसे बाइक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और थ्री-व्हीलर की तरह भी। इसमें 250W वाट की मोटर दी गई है और 90Nm टॉर्क इसमें मिलता है। इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर बाइक 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर दौड़ सकती है। तीन पहिए होने की वजह से इस पर भारी लोड भी ले जाया सकता है। इसको चलाते समय कार चलाने का अहसास होगा, ऐसा कंपनी का कहना है। 
 

MATE इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, उपलब्धता

MATE की यह एसयूवी ई-बाइक प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे 31 दिसंबर से पहले 49 यूरो (लगभग 4200 रुपये) में प्री-बुक किया जा सकता है। बाइक का ओरिजनल प्राइस 6499 यूरो (5,67000 रुपये) है। इसके यूरोप और अमेरिका में सितंबर 2023 तक उपलब्ध हुए जाने की बात कही गई है। 
Advertisement
 

MATE इलेक्ट्रिक बाइक की पावर, फीचर्स

जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 250W वाट की मोटर दी गई है और 90Nm टॉर्क इसमें मिलता है। इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर बाइक 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर दौड़ सकती है। सिंगल चार्ज में यह 100 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी स्पेस कैपिसिटी की बात करें तो इस थ्रीव्हीलर में 210 लीटर स्पेस दिया गया है। आरामदायक और उपयोगी राइड के लिए कंपनी इसमें कई एक्सेसरी देती है। जैसे कि, इसमें आरामदायक सीट, स्टोरेज बॉक्स आदि दिए गए हैं। 

बाइक के फ्रेम में 90% रिसाइकल किया गया एल्यूमिनियम इस्तेमाल किया गया है। इसकी खास बात ये भी है कि इसे छोटे और लम्बे कद वाले, दोनों के तरह के लोग आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। बाइक को स्त्री और पुरुष, दोनों जेंडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन काफी हटकर है। आमतौर पर लोड ले जाने वाली बाइक्स में पीछे की ओर दो पहिया मिलते हैं, लेकिन इसमें आगे की ओर दो पहिया हैं और पीछे एक पहिया है। इसी की वजह से यह बाइक के साथ ही थ्रीव्हीलर भी बन जाती है। इसमें हाइड्रॉलिक ब्रेक्स दिए गए हैं। बाइक में एक कंपेनियन ऐप भी मिलता है। इसमें 4G कनेक्टिविटी है। इसकी मदद से आप इसकी लोकेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं। जबकि ऐप के माध्यम से आप इसकी सेटिंग्स भी कंट्रोल कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  5. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  6. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  8. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  9. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.