33Km माइलेज के साथ Maruti की एक और सस्ती कार Alto K10 CNG लॉन्च, केवल 2रु प्रति किलोमीटर आएगा खर्च!

मारुति ने Alto K10 का थर्ड जेनरेशन का मॉडल इस साल अगस्त में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki ने पॉपुलर कार Alto K10 का सीएनजी वेरिएंट किया लॉन्च
  • कंपनी का कहना है कि यह 34km/kg के हिसाब से माइलेज देगी।
  • गाड़ी में 56bhp की पावर 5,300rpm पर मिलती है।

Alto K10 CNG कंपनी का 13 वां सीएनजी मॉडल है।

Photo Credit: Marutisuzuki

Maruti Suzuki ने भारत में अपनी पॉपुलर कार Alto K10 का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है। मारूति ने Alto K10 CNG वेरिएंट भारत में पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने Swift, Baleno और XL6 के सीएनजी वेरिएंट भी पेश किए थे। Alto K10 CNG को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी के पास भारत में 13 ऐसे मॉडल हो गए हैं जो सीएनजी पर चलते हैं। Alto K10 CNG में कंपनी ने क्या बदलाव किए हैं और कौन से नए फीचर्स जोड़े हैं, साथ ही इसकी कीमत क्या है, ये सभी जानकारियां आपको नीचे दी जा रही हैं। 
 

Alto K10 CNG की कीमत

Maruti Suzuki की Alto K10 CNG वेरिएंट की भारत में कीमत 5.95 लाख रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह 34km/kg के हिसाब से माइलेज देगी। यानि कि प्रति किलोमीटर कार को चलाने में 2 रुपये लगभग खर्च आएगा। इसकी और अधिक जानकारी कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर दी  गई है। 
Advertisement
 

Alto K10 CNG के फीचर्स

Alto K10 CNG में 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। गाड़ी में 56bhp की पावर 5,300rpm पर मिलती है और इसमें 82.1Nm टॉर्क 3,400rpm पर मिलता है। वहीं इसके पेट्रोल इंजन में 66bhp की पावर 89Nm टॉर्क मिलता है। कंपनी के अनुसार यह गाड़ी 33.85km/kg की माइलेज देती है। यानि कि 1 किलो सीएनजी गैस में आप इसे लगभग 34-35 किलोमीटर चला सकते हैं। 

मारुति ने Alto K10 का थर्ड जेनरेशन का मॉडल इस साल अगस्त में लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 7 इंच की टच स्क्रीन भी दी है। इसके साथ में SmartPlay Pro Studio मिलता है जिसके साथ आप मनोरंजन का लुत्फ ले सकते हैं। कंपनी ने गाड़ी में मल्टी फंक्शन वाला स्टीयरिंग व्हील दिया है। यह एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि वह आल्टो में यूजर्स के बदलते टेस्ट के साथ बदलाव करती जा रही है। कंपनी दावा करती है कि पिछले 16 साल से यह भारत का बेस्ट सेलिंग व्हीकल है। अब सीएनजी मॉडल आने के बाद यह कस्टमर्स के बीच और ज्यादा पॉपुलर होने की उम्मीद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.