2.82 करोड़ की Lexus LX 500D लग्जरी कार भारत में लॉन्च, लुक ऐसी कि नहीं हटेगी नजर!

LX 500D में 3.3-लीटर ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 11:25 IST
ख़ास बातें
  • कार को बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है।
  • इसकी डिलीवरी कंपनी फरवरी-मार्च तक शुरू कर सकती है।
  • कार में 10 स्पीड वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स देखने को मिलता है।

Lexus LX 500D एक सुपर लग्जरी कार है इसलिए इसकी कीमत भी अच्छी खासी है।

Photo Credit: Lexus India

Lexus ने अपनी नई लग्जरी कार Lexus LX 500D को लॉन्च किया है जो पहली बार में आपका मन मोह लेगी। कार को बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। कंपनी 2023 के ऑटो एक्सपो में पहली बार भाग लेने जा रही है जिसमें यह Lexus LX 500D को पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी RX SUV और LC को भी इस इवेंट में पेश कर सकती है। Lexus LX 500D एक सुपर लग्जरी कार है इसलिए इसकी कीमत भी अच्छी खासी है। इसकी कीमत, फीचर्स और पावर के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Lexus LX 500D की कीमत, उपलब्धता

Lexus LX 500D को कंपनी ने 2.82 करोड़ की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इसकी डिलीवरी कंपनी फरवरी-मार्च तक शुरू कर सकती है। 
 

Lexus LX 500D का डिजाइन

Lexus LX 500D एक लग्जरी एसयूवी है जिसमें स्क्वायर-आउट व्हील आर्च देखने को मिलता है। इसमें एलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। सामने की ओर लेक्सेस ने बड़ा सिग्नेचर ग्रिल दिया है जो इसे बेहद शानदार लुक देता है। साथ में हेडलैंप भी ध्यान खींचता है। रियर में कार में कनेक्टेड लाइट बार मिलता है। यहां लोगो की बजाए कंपनी ने Lexus शब्द को टेलगेट पर लिख दिया है। कंपनी ने इस कार को चार कलर्स में पेश किया है। इनमें टैन, रेड, व्हाइट, ब्राउन जैसे ऑप्शन शामिल हैं। 
 

Lexus LX 500D का इंजन, फीचर्स

LX 500D में 3.3-लीटर ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन दिया गया है। इंजन 309hp पावर और 700Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार में 10 स्पीड वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स देखने को मिलता है। ऑफरोड ड्राइव के लिए इसमें मल्टी टेरेन मोड मिलता है और स्टैंडर्ड ऑल व्हील ड्राइव मोड भी मिलता है। इसके अलावा कार के अंदर कई तरह के और भी ड्राइविंग मोड दिए गए हैं जिनमें नॉर्मल, इको, कम्फर्ट, स्पोर्ट्स, कस्टम आदि मोड्स हैं। 

इसके फीचर्स की बात करें LX 500D में दो स्क्रीन वाला सेटअप दिया गया है। जिसमें एक 12.3 इंच का डिस्प्ले है और दूसरा 7 इंच का डिस्प्ले है। बड़ी स्क्रीन मनोरंजन के लिए इस्तेमाल में आती है जबकि 7 इंच वाली स्क्रीन रोड डेटा दिखाती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 8 इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले से लैस है। पीछे बैठने वाले लोगों के लिए कंपनी ने 11.6 इंच वाली टच स्क्रीन की सुविधा दी है जिसमें रिमोट कंट्रोल का सपोर्ट भी बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.