24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Legion PB9 पावरबैंक की खास बात इसका डिजाइन है। आमतौर पर पावरबैंक आयताकार शेप में बनाए जाते हैं लेकिन यह बहुत ही अलग डिजाइन में आता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2026 15:20 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी ने लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है।
  • इसकी एनर्जी रेटिंग 86.4Wh की है।
  • के डाइमेंशन 171.2 x 70.5 x 61.8 mm हैं, और वजन 710 ग्राम है।

Lenovo Legion PB9 को कंपनी ने गेमिंग लैपटॉप चार्जिंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है।

Photo Credit: ITHome

Lenovo ने Legion PB9 170W पावरबैंक लॉन्च किया है। यह पावरबैंक खासतौर पर गेमिंग लैपटॉप के लिए लॉन्च किया गया है जो फास्ट चार्जिंग देता है। पावरबैंक की खास बात इसका डिजाइन है। आमतौर पर पावरबैंक आयताकार शेप में बनाए जाते हैं लेकिन यह बहुत ही अलग डिजाइन में आता है और इसका आकार त्रिभुज का है। यानी यह तिकोना बनाया गया है। सामने से यह पारदर्शी दिखता है। इसमें बिल्ट-इन कलर डिस्प्ले लगा है जो फ्रंट पैनल के बाईं तरफ लगा है। इसमें कई तरह की जानकारी मिलती है। इसमें तीन चार्जिंग पोर्ट मिल जाते हैं जिसमें USB-C के लिए दो पोर्ट, और USB-A के लिए एक पोर्ट दिया गया है। 

Lenovo Legion PB9 Powerbank Price

Lenovo Legion PB9 170W पावरबैंक की कीमत 549 युआन (लगभग 7,500 रुपये) है। कंपनी ने इसे वर्तमान में चीनी मार्केट में पेश किया है। शुरुआती ऑफर के तहत इसे 489 युआन (लगभग 6,840 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Lenovo Legion PB9 Powerbank Specifications

Lenovo Legion PB9 को कंपनी ने गेमिंग लैपटॉप चार्जिंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है। इस पावरबैंक में 24000mAh की बैटरी है। इसमें बिल्ट-इन कलर डिस्प्ले मिलता है जिसमें शेष बैटरी, चार्जिंग टाइम, रियल टाइम इनपुट का पता चलता है। पावरबैंक में तीन चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं जिसमें दो यूएसबी-सी पोर्ट हैं, और एक यूएसबी-ए पोर्ट है। कंपनी के अनुसार, यूएसबी-सी पोर्ट के माध्यम से यह 140W तक आउटपुट दे सकता है। वहीं, USB-A पोर्ट की मदद से 30W तक की आउटपुट दे सकता है। 

Lenovo Legion PB9 पावरबैंक की खास बात इसका डिजाइन है। आमतौर पर पावरबैंक आयताकार शेप में बनाए जाते हैं लेकिन यह बहुत ही अलग डिजाइन में आता है और इसका आकार त्रिभुज का है। डुअल पोर्ट मोड में यह यूएसबी-सी पोर्ट्स के माध्यम से 100W और 65W की आउटपुट एकसाथ दे सकता है। इसमें कंपनी ने लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसकी एनर्जी रेटिंग 86.4Wh की है। कंपनी का कहना है कि पावरबैंक में VO ग्रेड फायरप्रूफ एन्क्लोजर दिया गया है। यह 3C सेफ्टी सर्टिफाइड डिवाइस के रूप में पेश किया गया है। पावरबैंक के डाइमेंशन 171.2 x 70.5 x 61.8 mm हैं, और वजन 710 ग्राम है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.