Komaki ने लॉन्च किए 180km तक की रेंज वाले 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Komaki LY एंटी स्किड क्षमता से लैस है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जून 2022 18:25 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर में दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • Komaki LY ई-स्कूटर 90 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।
  • स्कूटरों को कई कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

Komaki DT 3000 की कीमत 1 लाख 22 हजार रुपये है।

Photo Credit: Komaki

Komaki ने भारत में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) लॉन्च किए हैं। कंपनी ने लाइनअप में Komaki LY और Komaki DT 3000 को शामिल किया है। इनमें Komaki LY के बारे में कंपनी ने कहा है कि यह भारत का पहला ऐसा स्कूटर है जो एंटी स्किड क्षमता के साथ आता है। यानि कि स्कूटर अनियंत्रित होकर गिरने या फिसलने से बच सकता है। इसके अलावा कोमाकी के नए स्कूटर्स में स्पीड और परफॉर्मेंस को लेकर भी कई प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया गया है। Komaki DT 3000 इससे ज्यादा स्पेसिफिकेशंस और रेंज लिमिट के साथ आता है। Komaki LY जहां 90 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है, Komaki DT 3000 में 180 किलोमीटर तक की रेंज एक सिंगल फुल चार्ज में मिल जाता है, लेकिन जाहिर तौर पर यह Komaki LY से महंगा भी है।  

जैसा कि पहले बताया गया है, Komaki LY एंटी स्किड क्षमता से लैस है। इसमें फेर्रो फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो कि 90 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। स्कूटर में दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। रियर में यह टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर के साथ आता है और फ्रंट में हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इस स्कूटर में 12  इंच के पहियों का इस्तेमाल किया गया है। कलर्स की बात करें तो यह गार्नेट रेड, जेट ब्लैक और मेटल ग्रे में खरीदा जा सकेगा।  
कंपनी का दूसरा नया लॉन्च Komaki DT 3000 इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 52Ah की लीथियम आयन बैटरी दी गई है। स्कूटर में 3kW BLDC इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है। यह 90km/h की टॉप स्पीड के साथ आता है और सिंगल फुल चार्ज में 180km की रेंज दे सकता है। इसके फीचर्स से ही पता लग जाता है कि यह Komaki LY से अधिक ऊंचे स्तर का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें लीथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर 15amp के वॉल माउंटेड चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। पूरी तरह से चार्ज होने में यह 4.5 घंटे का समय लेता है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह ब्लू, ग्रे, ब्लैक और रेड कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

लोअर मॉडल Komaki LY की कीमत 88,000 रुपये रखी गई है जबकि Komaki DT 3000 की कीमत 1 लाख 22 हजार रुपये है। Komaki के पास भारत में अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर में कुल 20 मॉडल हैं जो उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके मद्देनजर आने वाले दिनों में कंपनी की तरफ से कुछ और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल्स भी देखने को मिल सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  2. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  3. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.