IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में KKR vs RR, और PBKS vs LSG का घमासान, यहां देखें मैच फ्री!

मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • कोलकाता की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में है।
  • पंजाब किंग्स की टीम 13 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।
  • लखनऊ ने 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है।

IPL 2025 टूर्नामेंट का आज 53वां और 54वां मैच होने वाला है।

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 53वां और 54वां मैच होने वाला है। पहला मैच कोलकाता और राजस्थान की टीमों, यानी KKR vs RR के बीच होगा। दूसरा मैच पंजाब और लखनऊ टीमों के बीच यानी PBKS vs LSG का होगा। KKR vs RR की बात करें तो कोलकाता की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में है, जिसके लिए उसे अपने बाकी बचे सभी मैचों में जीत चाहिए होगी। टीम ने सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं और उसमें से चार मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में से में 7 हार के साथ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है। 

PBKS vs LSG की बात करें पंजाब किंग्स की टीम 13 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 10 पाइंट के साथ टेबल में छठे स्थान पर है। लखनऊ ने 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। आज कौन सी टीम के पल्ले में आएगी जीत, देखना दिलचस्प होगा। 
Advertisement

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

KKR vs RR, PBKS vs LSG मैच कब होगा?

KKR vs RR और PBKS vs LSG मैच आज 4 मई, रविवार को खेले जाएंगे।  
Advertisement
 

KKR vs RR मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

KKR vs RR मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
 

PBKS vs LSG मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

PBKS vs LSG मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

KKR vs RR, PBKS vs LSG मैच को कैसे देखें लाइव?

KKR vs RR, PBKS vs LSG मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
Advertisement
 

KKR vs RR, PBKS vs LSG मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

KKR vs RR, PBKS vs LSG मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.