21 किलोमीटर एवरेज वाली Kia Carens MPV कार 50 हजार रुपये हुई महंगी, जानें नई कीमत

Carens के 1.5 लीटर पेट्रोल MT Premium की कीमत पहले 9.6 लाख रुपये थी, लेकिन अब 10 लाख रुपये हो गई है, इसमें 40 हजार रुपये बढ़े हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Kia ने भारतीय बाजार में अपनी Carens MPV की कीमत में बढ़ोतरी की है।
  • Kia Carens की कीमत में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
  • दूसरी बार है जब कार निर्माता कंपनी ने एमपीवी की कीमत को बढ़ाया है।

Photo Credit: Kia

साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में अपनी Carens MPV की कीमत में बढ़ोतरी की है। फरवरी में लॉन्च की गई Kia Carens की कीमत में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह दूसरी बार है जब कार निर्माता कंपनी ने एमपीवी की कीमत को बढ़ाया है, पहली बार अप्रैल 2022 में भी कीमत में इजाफा किया गया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Kia Carens के किस वेरिएंट और इंजन ऑप्शन में कितना फर्क आया है।

Kia Carens के 1.5 लीटर पेट्रोल वेरिएंट को 50,000 रुपये महंगा किया गया है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद वेरिएंट्स 10 लाख रुपये से 11.20 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जा रहे हैं। Carens के 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में 20,000 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद वेरिएंट्स की कीमत  11.3 लाख रुपये से 17.70 लाख रुपये एक्स शोरूम तक हो गई है। Carens के 1.5 लीटर डीजल वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद वेरिएंट्स 11.7 लाख रुपये से 18 लाख रुपये एक्स शोरूम तक मिल रहे हैं।

Carens के 1.5 लीटर पेट्रोल MT Premium की कीमत पहले 9.6 लाख रुपये थी, लेकिन अब 10 लाख रुपये हो गई है, इसमें 40 हजार रुपये बढ़े हैं। इसके Prestige वेरिएंट की कीमत 10.7 लाखसे 11.20 लाख हुई है, जिसमें 50 हजार का इजाफा हुआ है।

Carens के 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल MT में Premium की कीमत 11.2 लाख से 11.3 लाख हुई है, जिसमें 10 हजार रुपये बढाए गए हैं। Prestige 12.4 लाख से 10 हजार बढ़कर 11.3 लाख हो गया है। Prestige Plus 13.9 लाख के बजाय 14 लाख में मिल रहा है। Luxury 15.3 की जगह 15.45 में मिल रहा है, जो कि 15 हजार रुपये महंगा हुआ है। Luxury Plus 6 सीटर 20 हजार रुपये महंगा होकर 16.55 लाख में मिल रहा है। Luxury Plus 7 सीटर 20 हजार रुपये बढ़कर 16.6 लाख रुपये का हो गया है।
Advertisement

Carens के 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल DCT के Prestige Plus की कीमत 14.8 लाख से 15 लाख हुई है, जिसमें 20 हजार का इजाफा हुआ है। Luxury Plus 6 सीटर 17.45 के बजाय 20 हजार महंगा होकर 17.65 लाख में मिल रहा है। Luxury Plus 7 सीटर को 20 हजार रुपये अधिक में 17.5 के बजाय 17.7 लाख रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

कार निर्माता कंपनी अपनी एमपीवी Kia Carens को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश करती है, जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल शामिल हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 113BHP की पावर जनरेट करता है और यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। 1.4 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन 138BHP की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स और 7 स्पीड डीसीटी के साथ आता है। 1.5 लीटर डीजल इंजन 113BHP की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड AT को सपोर्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.