Keeway ने भारत में लॉन्च की शानदार रेट्रो डिजाइन 125cc बाइक Keeway SR 125, मात्र RS 1 हजार में करें बुक

बाइक में 5 स्पीड वाला मैन्युल गीयर बॉक्स दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Keeway SR 125 में 125cc सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रॉक इंजन दिया है
  • बाइक को खूबसूरत रेट्रो डिजाइन में पेश किया गया है
  • इसमें 17 इंच के स्पॉक व्हील्स दिए गए हैं

Keeway SR 125 ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक और ग्लॉसी रेड शेड्स उपलब्ध में है। 

Photo Credit: Keeway

Keeway ने भारत में अपनी नई बाइक Keeway SR 125 को लॉन्च किया है। बाइक को खूबसूरत रेट्रो डिजाइन में पेश किया गया है जो तीन कलर शेड्स में आता है। इसमें ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक और ग्लॉसी रेड ऑप्शंस हैं। हंगरी की कंपनी ने इस लेटेस्ट बाईक में 125cc सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रॉक इंजन दिया है। यह 7,500 RPM पर 8.2Nm टॉर्क पैदा करता है और 9,000 RPM पर 9.5 bhp की पावर देता है। बाइक में 5 स्पीड वाला मैन्युल गीयर बॉक्स दिया गया है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Keeway SR 125 price, availability

Keeway SR 125 की भारत में कीमत 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इस बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। इसके अलावा इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी Keeway-Benelli डीलरशिप पर जाकर भी केवल 1000 रुपये में बाइक को बुक करवा सकते हैं। बाइक के लिए ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक और ग्लॉसी रेड शेड्स उपलब्ध हैं। 
 

Keeway SR 125 engine, features

Keeway SR 125 में 125cc सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रॉक इंजन दिया है। यह 7,500 RPM पर 8.2Nm टॉर्क पैदा करता है और 9,000 RPM पर 9.5 bhp की पावर देता है। बाइक में 5 स्पीड वाला मैन्युल गीयर बॉक्स दिया गया है। फ्रंट में यह टेलीस्क़ॉपिक फॉर्क के साथ आती है और रियर में स्प्रिंग लोडेड शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। बाइक में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। 

बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसमें एक छोटी हैलोजन हे़डलाइट दी गई है जिसके ऊपर एक सिंगल पॉड कलर डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। सीट सिंगल पीस है जो बाइक के कलर के कॉन्ट्रास्ट में दी गई है। पीछे की ओर एक गोलाकार टेल लाइट दी गई है और इंडिकेटर्स भी मौजूद हैं। इसमें 17 इंच के स्पॉक व्हील्स दिए गए हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए कस्टमर कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  3. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  5. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.