JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ

कार की लम्बाई 32 फीट है। इसे मजबूती देने के लिए स्टील की चेसिस में बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 20:27 IST
ख़ास बातें
  • JCB Hydromax में दो इंजन लगे हैं
  • पहले रन में कार ने 645 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड दर्ज की
  • कार की लम्बाई 32 फीट है

JCB Hydromax दुनिया की सबसे तेज गति वाली कार बन गई है।

Photo Credit: JCB

बुल्डोजर के लिए मशहूर कंपनी JCB ने दुनिया को अपनी पहली हाइड्रोजन कार का जलवा दिखाया है। ब्रिटिश कंपनी ने हाईड्रोजन चालित कंबशन व्हीकल के माध्यम से जमीन पर सबसे तेज गति से चलने वाले वाहन का प्रदर्शन किया। इसे कंपनी ने JCB Hydromax नाम दिया है जो कि कंपनी का इन-हाउस व्हीकल है। इस कार ने 653.90 किलोमीटर प्रतिघंटा की एवरेज स्पीड हासिल की है। यह धरती पर चलने वाला सबसे तेज वाहन है, या कहें कि कार है। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे तेज कार की कुछ और खास बातें, और भारत की क्या है इस दिशा में तैयारी। 

JCB Hydromax दुनिया की सबसे तेज गति वाली कार है जिसने स्पीड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 650km प्रतिघंटा से भी तेज दौड़ने वाली यह कार दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कार का ट्रायल अमेरिका के यूटा में बोनविले सॉल्ट फ्लैट्स पर हुआ। आप सोच रहे होंगे कि दुनिया की सबसे तेज कार को आखिर ड्राइव किसने किया? तो शख्स का नाम एंडी ग्रीन है जिसने दुनिया की सबसे तेज कार को चलाकर देखा है और ट्रायल का सफल समापन भी किया। 

JCB Hydromax में दो इंजन लगे हैं जो 4.8 लीटर क्षमता के हैं।  हाइड्रोजन कंबशन इंजन कुल मिलाकर 1622hp की पावर देते हैं। कार की लम्बाई 32 फीट है। इसे मजबूती देने के लिए स्टील की चेसिस में बनाया गया है। पहले रन में कार ने 645 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड दर्ज की। वहीं, दूसरे रन में यह 663 किलोमीटर प्रतिघंटा से कुछ ज्यादा स्पीड पर दौड़ी। औसतन इसने 654 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हासिल की है। इसलिए पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। 

क्या भारत में भी बनेगी हाईड्रोजन कार? 
भारत में हाल ही में पहली हाईड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत की गई। कार की जहां तक बात है तो अभी ऐसा कोई प्रोजेक्ट सुर्खियों में नहीं है। सरकार की योजना की बात करें तो सरकार ने 410 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग इसके लिए की है। जिसके तहत 12 प्रमुख रूटों पर हाइड्रोजन से चलने वाले 37 कमर्शियल वाहनों को चलाने की योजना है। इसमें बस और ट्रक जैसे वाहन शामिल बताए जाते हैं। इसी के साथ इस बजट में 16 रीफ्यूलिंग स्टेशनों को भी तैयार करने की योजना है। बताए गए प्रोजेक्ट्स टाटा मोटर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, NTPC, ANERT, अशोक लेलैंड, HPCL, BPCL और IOCL जैसी बड़ी कंपनियों को दिए गए हैं।

कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ट्रायल की बात करें तो बीते वर्ष छत्तीसगढ़ के रायपुर में अदानी समूह की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारत के पहले हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक को चालू किया था। कहा गया है कि हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक कंपनी के लॉजिस्टिक्स कार्यों में इस्तेमाल होने वाले डीजल वाहनों की जगह धीरे-धीरे लेंगे जिससे कि क्लीन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा भारत में 17 जुलाई को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की गई। ट्रेन में कुल 10 कोच हैं और यह हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। 90 किलोमीटर का सफर यह दो घंटे में तय करेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.