Women Day 2022 : Google के खास Doodle में दिखे महिलाओं के कई किरदार

आज के डूडल का चित्रण आर्ट डायरेक्टर Thoka Maer ने किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 10:32 IST
ख़ास बातें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई थी।
  • आज के डूडल का चित्रण आर्ट डायरेक्टर Thoka Maer ने किया है।
  • 1975 में UN ने अधिकारिक तौर पर लागू किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

Google ने International Women's Day पर खास वीडियो Doodle तैयार किया है।

गूगल (Google) अपने डूडल (Doodle) के माध्यम से आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मना रहा है। महिला दिवस के लिए Google ने आज एक खास Doodle तैयार किया है। इसमें एक एनीमेटिड वीडियो लगाया गया है जिसमें समाज में नारी की विभिन्न भूमिकाओं को दर्शाया गया है। महिलाएं समाज में होम-मेकर से लेकर अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले वैज्ञानिकों तक में शामिल हैं और हर दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।  

गूगल सर्च इंजन (Google Search Engine) में लगाए गए इस डूडल में जो वीडियो दिखाया गया है, उसकी शुरुआत में घर के अंदर एक मां का किरदार दिखाया गया है जो अपने लैपटॉप पर काम में व्यस्त है और नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए है। बच्चे को संभालते हुए वह अपना काम भी कर रही है। अगली स्लाइड में एक अस्पताल का दृश्य है जिसमें दो महिलाओं को सर्जरी जैसी चिकित्सा सुविधाएं देते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा पौधों में पानी देती एक महिला, फैशन डिजाइन करती एक महिला, दुपहिया वाहन को ठीक करती एक मैकेनिक महिला आदि जैसे कई स्लाइड्स में गूगल ने हमारे जीवन में देखे जाने वाले महिलाओं के कई किरदारों को इसमें सम्मिलित किया है।
 
आज के डूडल का चित्रण आर्ट डायरेक्टर Thoka Maer ने किया है। हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सामने रखा जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) की थीम "जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो (gender equality today for a sustainable tomorrow)" यानि स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता का होना बहुत आवश्यक है। 

Google Doodle पेज पर एक कथन में गूगल ने कहा, "घर से काम करती एक महिला से लेकर अगली पीढ़ी को सीख देती एक मोटरसाइकिल मैकेनिक तक, हर डूडल महिलाओं की उनके परिवार और समाज में नजर आने वाली भूमिका से जुड़ा है। हैप्पी इंटरनेशनल वूमेन्स डे"
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) की शुरुआत 1908 में हुई थी लेकिन मनाया नहीं गया। उसके बाद 1911 में इसे पहली बार डेनमार्क, आस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में मनाया गया था। 1975 में इसे संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारिक तौर पर लागू कर दिया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.